फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब BJP की कार्यकारिणी तैयार, 22 सदस्य, जानें किसका इंतजार?

Tue, 05 Jul 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजाब भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची बनकर तैयार है। 22 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। लेकिन इसकी घोषणा के लिए हाईकमान की मंजूरी अभी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश के भाजपा नेता लंबे समय से लटकी सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सूची पार्टी हाईकमान अमित शाह के पास अंतिम मुहर के लिए भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलते ही यह जारी कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने इस संबंध में सोमवार को बस यह कहकर टाल दिया कि सूची सबसे पहले मीडिया को ही जारी की जाएगी।

एक सप्ताह में कार्यकारिणी घोषित किए जाने की चर्चाओं पर सांपला ने कहा कि यदि ऐसी चर्चा है तो जल्द कर देंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि इसमें आठ उपाध्यक्ष, आठ सचिव, तीन महासचिव, एक संगठनात्मक सचिव और एक कोषाध्यक्ष होगा।
विज्ञापन


डॉ. सिद्धू ऐसी नहीं : सांपला
पिछले दिनों भाजपा विधायक व संयुक्त संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की ओर से पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए जाने के मामले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि डॉ. सिद्धू ऐसी नहीं हैं कि वह पार्टी और सरकार के खिलाफ बयान देंगी।

कुछ लोगों ने उन्हें भड़का दिया, इसी कारण वह कुछ कह गई। इसे अलग तरीके से पेश किया गया। डॉ. सिद्धू भाजपा की समर्पित सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डा. सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में नशे की सप्लाई के लिए नेताओं के लाल बत्ती वाले वाहन का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें