फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से हिमाचल जा रही एसी बस से मेजर की पत्नी का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एसी बस में नई दिल्ली से हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) जा रही सेना के मेजर की पत्नी का बैग चोरी हो गया। इसका पता सेक्टर-43 बस अड्डे पर लगा। पीड़ित मंडी निवासी श्रुति ठाकुर के अनुसार, ट्रिब्यून चौक तक बस में उनका बैग मौजूद था। शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रुति ठाकुर दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती हैं। उनके पति सक्षम दतियाल सेना में मेजर हैं। बुधवार को श्रुति नई दिल्ली से अपने घर हमीरपुर जाने के लिए एचआरटीसी की एसी बस में सवार हुईं। बस जब सेक्टर-43 बस अड्डे पर पहुंची तो उनका बैग गायब था। उन्होंने तुरंत कंडक्टर को बस वापस ट्रिब्यून चौक मोड़ने को कहा। बस चालक ट्रिब्यून चौक गया लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। श्रुति ठाकुर के अनुसार बैग में लैपटॉप, आई फोन का चार्जर, कॉस्मेटिक बैग, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, कपड़े और अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें