फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा से पहले पंजाब और हरियाणा में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारी हुए इधर से उधर

Fri, 08 Mar 2019 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। करनाल रेंज के आईजी और एचएपी के आईजी योगेंद्र सिंह नेहरा को वर्तमान कार्यभार के अलावा सीपीटी एंड आरके आईजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एचपीएस राजेश कुमार को फरीदाबाद अपराध के डीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। 

विज्ञापन


एएसपी पद पर पुन: पदनामित होने पर चौथी आईआरबी, मानेसर के एएसपी संजय अहलावत को दूसरी बटालियन आईआरबी भौंडसी का अतिरिक्त कमांडेंट लगाया गया है। एएसपी अनूप सिंह पहली आईआरबी भौंडसी का अतिरिक्त कमांडेंट लगाए गए हैं। एएसपी सुमेर सिंह को गुरुग्राम वेस्ट का डीसीपी लगाया गया है। एएसपी मुकेश कुमार करनाल के एएसपी होंगे। 

श्यामलाल को एसवीबी का एएसपी लगाया गया है। ध्यान सिंह सीआईडी के एएसपी नियुक्त किए गए हैं। सुरेश कुमार को सिरसा का एएसपी लगाया गया है। वीरेंद्र सांगवान अब एएसपी अपराध का जिम्मा संभालेंगे। कृष्ण कुमार को चौथी आईआरबी मानेसर का अतिरिक्त कमांडेंट लगाया गया है। पदोन्नत होने पर जगदीश चंद्र को चौथी आईआरबी मानेसर के डीएसपी का जिम्मा मिला है। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
नरेंद्र कुमार हिसार के डीएसपी होंगे। मित्रपाल सिंह नारनौल के डीएसपी लगाए गए हैं। हेमंत कुमार को सीआईडी का डीएसपी लगाया गया है। राजेंद्र सिंह गुरुग्राम के एसीपी होंगे। हंसराज को एसपीटी का डीएसपी लगाया गया है। रोशनी देवी जींद की डीएसपी होंगी। सुशील कुमारी को गुरुग्राम का एसीपी लगाया गया है। लक्ष्मी देवी एचपीए की डीएसपी होंगी। अंग्रेज सिंह सीआईडी में डीएसपी लगाए गए हैं। संदीप सिंह को पहली आईआरबी भौंडसी का डीएसपी लगाया गया है। 

रमेश कुमार दूसरी बटालियन एचएपी मधुबन में डीएसपी होंगे। सुंदर सिंह को एचपीए का डीएसपी नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार झज्जर के डीएसपी होंगे। भारत भूषण को कुरुक्षेत्र का डीएसपी लगाया गया है। सतीश कुमार को जीआरपी के डीएसपी का जिम्मा मिला है। वीरेंद्र सिंह को भिवानी का डीएसपी लगाया गया है। धर्मबीर सिंह को जींद के डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है। रमेश गुलिया झज्जर के डीएसपी होंगे। 

शाकिर हुसैन को हथीन का डीएसपी लगाया गया है। अजमेर सिंह एचपीए के डीएसपी होंगे। रजनीश कुमार को अंबाला का डीएसपी लगाया गया है। परमजीत समोता को जींद के डीएसपी का जिम्मा मिला है। सोनू नरवाल को रोहतक का डीएसपी लगाया गया है। मोहम्मद जामल रेवाड़ी के डीएसपी होंगे। कप्तान सिंह को जींद का डीएसपी लगाया गया है। जयवीर सिंह राठी बल्लभगढ़ के एसीपी बने हैं। बलबीर सिंह को एसवीबी का डीएसपी लगाया गया है। डीएसपी रविंद्र कुमार के स्थानांतरण आदेश (डीएसपी मुख्यालय, सिरसा से डीएसपी, एससीबी) को वापस लिया गया है।
विज्ञापन

पंजाब में एक आईपीएस और 20 पीपीएस अफसरों का तबादला

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से एक आईपीएस अधिकारी और 20 पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत, आईपीएस अधिकारी इंदरबीर सिंह को एआईजी पॉलिसी एंड रूल्स चंडीगढ़ पंजाब का कार्यभार संभाल रहे थे, को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एआईजी क्राइम पंजाब का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में गणेश कुमार को एसपी पीबीआई ओसीसीयू एंड नारकोटिक्स एसबीएस नगर, जुगराज सिंह को एडीसीपी पीबीआई ओसीसीयू एंड नारकोटिक्स जालंधर कमिश्नरेट, नरिंदर भार्गव को कमांडेंट सातवीं आईआरबी कपूरथला, सतिंदरपाल सिंह को एसपी ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी एसबीएस नगर, मनोज कुमार को एसपी ऑपरेशन पठानकोट, हरपाल सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन अमृतसर रूरल, सूबा सिंह को एडीसीपी इनवेस्टिगेशन जालंधर लगाया गया है।

 जसवंत कौर को एसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक तरनतारन, सुरिंदरजीत कौर को एसपी क्राइम पीबीआई चंडीगढ़ पंजाब, स्वर्णजीत कौर को सहायक कमांडेंट 36वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, मनजीत सिंह को एसपी एसटीएफ, गुरमीत सिंह को एसपी ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी फिरोजपुर, मनविंदर सिंह को एसपी पीबीआई ओसीसीयू एंड नारकोटिक्स फिरोजपुर, वरिंदरप्रीत सिंह को सहायक कमांडेंट पांचवीं आईआरबी अमृतसर, कुलवंत राय को सहायक कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर, सुरिंदर कुमार को एसपी एसटीएफ, परमजीत सिंह को सहायक कमांडेंट चौथी आईआरबी पठानकोट, हरविंदर सिंह को एसपी एसटीएफ, सरबजीत सिंह को एसपी पीबीआई ओसीसीयू एंड नारकोटिक्स गुरदासपुर और विनोद कुमार को सहायक कमांडेंट पांचवीं कमांडो बटालियन बठिंडा, लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें