फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, महिंद्रा की इस नई कार की खास बातें

Tue, 06 May 2014 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई सैंगयोंग रेक्सटन दीवाना बनाएगी। इस एचएसयूवी की लांचिंग सोमवार को चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में की गई। इसका अनावरण कंपनी के आटोमोटिव डिवीजन के मुख्य विपणन अधिकारी विवेक नायर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह गाड़ी पब्लिक की मांग के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन समेत इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों की अपेक्षा कई खूबियां हैं। आरएक्स 6 की कीमत 20.17 लाख रुपये है।

ध्यान रहे कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में रेक्सटन एचएसयूवी सेगमेंट में नंबर 2 रहा है। भारत में रेक्सटन का निर्माण पुणे के पास महिंद्रा के चाकन संयंत्र में सैंगयोंग कोरिया और भारत से आए पार्ट्ससे किया जाता है।
विज्ञापन


नई रेक्सटन आरएक्स6 की खूबी है इसकी ड्राइविंग सीट, जिसको आठ ढंग से अरेंज किया जा सकता है। इसमें मेमोरी है जिसकी मदद से इसको अपने मोड पर सेट किया जा सकता है, एक बार सीट एडजस्ट करने के बाद आपके बैठते ही सीट उसी मोड में आ जाएगी।

इसका इंजन 2.7 एल आरएक्स (5 सिलेंडर रेल, टर्बो डीजल इंजन) 270 एक्सडीआई इंजन पर 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और उच्च तकनीकी सुविधाएं हैं। इसमें 162 बीएचपी पॉवर और 340 एनएम टॉर्क पैदा करने की क्षमता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स 4.4 प्रणाली प्रदान करता है।

आफ रोडिंग के लिए लो रेशियो टार्क आन डिमांड (टीओडी) है। इसमें प्रीमियम लेदर, साजसज्जा, इलेक्ट्रिक सनरुफ, मेमोरी फंक्शन से युक्त 8 तरीके से समायोजित होने वाली ड्राइवर की सीट, ऑटोमेटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिग वाइपर्स और आधुनिक 4.4 टोक (टीओडी) प्रणाली शामिल है।
विज्ञापन


आरएक्स 6 की खासियत
लग्जरी और आराम
प्रीमियम लेदर साजसज्जा
ड्यूल टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर
8 ढंग से एडजस्ट होने वाली सीट
ड्राइवर सीट पर स्वचलित सुविधाएं

परफारमेंस
162 बीएचपी पावर और 340 एनएम टार्क की क्षमता युक्त आरएक्स 270 एक्सडीआई इंजन
लो रेशियो स्विच से युक्त इंटेलिजेंट 4झ्4 टॉर्क ऑन डिमांड (टीओडी) सिस्टम

तकनीक
खोलने और झुकाने की सुविधा से युक्त इलेक्ट्रिक सनरूफ और सनब्लाइंड
नेविगेशन युक्त इंफोटेनमेंट सिस्टम
स्पीड सेंसटिव पावर स्टीयरिंग
ड्राइवर और ओआरवीएम के लिये 3 प्रीसेट्स मेमोरी फंक्शन
स्वचलित हेडलैंप्स
रेन सेंसटिव वाइपर्स

सिक्योरिटी
आफ  स्विच संग एबीएस और इलेक्ट्रानिक स्थिरता प्रोग्राम
एंटी-स्लीप रेगुलेशन
सक्रिय रोल ओवर सुरक्षा
आन/आफ स्विच के संग हिल डिसेंट कंट्रोल
फ्रंट और साइड एयरबैग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें