फेज-1 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को मर्सडीज ब़ेंज इंडिया की कार डीलरशिप का शानदार आगाज हुआ। इसका उद्घाटन कंपनी के सीईओ व एमडी एर्बहार्ड केर्न और पंजाब मोर्ट्स के मैनेजिंग डॉयरेक्टर राजनरेश सिंह ने किया। पंजाब की यह सबसे बड़ी डीलरशिप है।
इस डीलरशिप में मर्सडीज ब़ेंज न सिर्फ अपने ग्राहकों को लग्जरी कारों का अनुभव एक्सीलेंस के साथ प्रदान करेगी, बल्कि थ्री प्वाइंट स्टार प्रभाव के साथ भारत के लग्जरी कार बाजार में सर्वाधिक कुशल, प्रभावकारी और विस्तृत कार डीलरशिप नेटवर्क भी प्रदान कर रही है।
इस मौके पर कंपनी के सीईओ केर्न ने बताया कि वर्ष 2014 मर्सडीज ब़ेंज ईयर ऑफ एक्सीलेंस के साथ आधुनिक लग्जरी में नए मानक स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सोने के कवर में लिपटी कारों का भारत में गैंड टूर शुरू किया गया है।
इस काफिले में शामिल कारें अगले 45 दिनों में 23 शहरों में जाएंगी। हर शहर में ग्राहकों के साथ ये उत्सव मनाएंगी। कंपनी ने 64 आउटलेट्स के साथ देश के 36 शहरों में उनकी मौजूदगी है। वहीं केर्न ने बताया कि मोहाली में 3एस सुविधा को करीब 16 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है।
नई 3एस सुविधा को ग्राहकों को एक रोमांचक ‘मर्सडीज ब़ेंज’ अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन सुविधाओं में ड्राइव इन वैले सर्विस, एक लग्जरी कस्टमर लाउंज, खूबसूरत कैफे मर्सडीज और 11 कारों का डिस्प्ले है।
एस्सेसरीज और व्हील कॉन्फीगर, सक्रिय ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन, बुटीक कलेक्शन और स्पेशल प्ले एरिया बच्चों के लिए है, जो कि ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस प्रदान करता है।