फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैरी से मेरा रिश्ता नहीं, ठगी सुनकर मैं भी हैरान’

Fri, 03 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
महेश भट्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के नाम पर महेश भट्ट का भतीजा बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले हैरी भट्ट के बारे में सुनकर खुद निर्माता निर्देशक भी हैरान हैं। शहर पहुंचे महेश भट्ट ने कहा कि हैरी से उनका कोई रिश्ता नहीं है। न ही वह उनका भतीजा है और न ही उससे उनका कोई लेना देना।
विज्ञापन


वह झूठ बोलकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। उन्हें मुंबई में इस बारे में पता चला था कि एक व्यक्ति उनका रिश्तेदार बनकर लोगों को बेवकूफ बनाया। साथ ही चंडीगढ़ व आसपास के एरिया के लोगों से लाखों की ठगी कर फरार हो गया है। 

इस दौरान महेश भट्ट ने कहा कि उनके जितने भी रिश्तेदार हैं, वह उनके बैनर में काम दिलाने के नाम पर कभी भी पैसे नहीं लेते। निर्माता निर्देशक ने भी लोगों से अपील की है कि भविष्य में वह इस तरह के लोगों के झांसे में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'रिश्तेदार बैनर में काम दिलाने के नाम पर नहीं लेते पैसे'

महेश भट्ट - फोटो : File Photo
जिक्रयोग है कि हैरी भट्ट व उसकी पत्नी ने खरड़ में अपना आफिस खोला था। जहां पर वह राज बब्बर समेत अन्य फिल्मी कलाकारों की फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर वह लोगों को ठगते थे। 

हार्ड डिस्क साइबर सेल को भेजे
पुलिस ने आरोपी के आफिस से चार कंप्यूटर कब्जे में लिए थे। जिनकी हार्ड डिस्क पुलिस ने जांच के लिए साइबर सेल को भेज दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वहां से रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ई-मेल से दी थी जानकारी
निर्माता निर्देशक महेश भट्ट को डॉ. दीप्ति ने ई-मेल कर चंडीगढ़ और आसपास के लोगों से हैरी भट्ट द्वारा ठगी करने की जानकारी दी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें