फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर चंडीगढ़ से निकाली रथयात्रा

Mon, 14 Apr 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 के श्री दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को श्री महावीर जयंती महोत्सव पर आयोजन किया गया। इस अवसर पर रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


रथयात्रा के लिए पात्र चयन बोली हुई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस राकेश कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

शाम को महावीर स्वामी की सामूहिक महा आरती की गई। श्री दिगंबर जैन सोसाइटी के प्रधान नवरत्न जैन और महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि यह रथयात्रा सेक्टर-27 के मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-28 के श्री श्वेतांबर जैन मंदिर जाकर वहां से वापस 27 के मंदिर में संपन्न हो गई।
विज्ञापन


श्री दिगंबर जैन मंदिर के पंडित प्रदीप जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर रविवार को सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गया। सुबह सबसे पहले श्री जिनेंद्राभिषेक, शांति धारा के बाद नित्य नैमितिक पूजा हुई।
विज्ञापन


ध्वजारोहण धर्मसभा और रथयात्रा के लिए पात्रों का चयन और बोली हुई। इसमें सौधर्म इंद्र, कुबेर और सारथी का चयन किया गया। रथयात्रा के बाद मंदिर के साथ वाले पार्क में पाण्डुकशिला पर भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया। श्री श्वेतांबर मंदिर के प्रधान संजय जैन और सचिव सुशील जैन सहित अन्य पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें