फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: जगमाल वाली डेरा के मुखिया महाराज बहादुर चंद 'वकील साहब' का स्वर्गवास, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Thu, 01 Aug 2024 11:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

जगमाल वाली डेरा के मुखिया के स्वर्गवास की सूचना श्रद्धालुओं को वीरवार सुबह मिली। जगमालवाली के संत बहादुर चंद पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
जगमाल वाली डेरा के मुखिया महाराज बहादुर चंद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के जगमाल वाली डेरा के मुखिया महाराज बहादुर चंद 'वकील साहब' का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाराज बहादुर चंद का पार्थिव शरीर जगमालवाली डेरा पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


जगमाल वाली डेरा के मुखिया के स्वर्गवास की सूचना श्रद्धालुओं को वीरवार सुबह मिली। जगमालवाली के संत बहादुर चंद पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डेरे में डेरा प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। लोग देश-विदेशों से उनके दर्शन करने के लिए डेरे में पहुंचने लगे हैं। 

गांव चौटाला के रहने वाले थे वकील साहब  

संत बहादुर चंद डबवाली के गांव चौटाला के रहने वाले थे। उनका जन्म मनी राम बिश्नोई (सिहाग) और मनोहरी देवी के घर 10 दिसंबर 1944 को हुआ था। आठ वर्ष की आयु में उनका दाखिला गांव के ही स्कूल में कराया गया। जहां इनके अध्यापक ने इन्हें देखकर कहा कि यह बालक महान आत्मा है। स्कूल में अधिकतर समय ये अन्य विद्यार्थियों से अलग रहते तथा सदैव ध्यान में ही रमे रहते। एक बार ये बीमार पड़े तो किसी ने इन्हें राम-राम जपने को कहा, इन्होंने वैसा ही किया तथा स्वस्थ हो गए। महाराज डेरा जगमालवाली के डेरा प्रमुख डेरा मुखी गुरुबख्श सिंह मैनेजर साहब के बाद गद्दीनशीन हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें