पंजाब कांग्रेस में उस समय अंदरुनी बगावत उभरकर सामने आ गई, जब कैप्टन के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में सरेआम कुर्सियां चलीं। घटना, बीती शाम पंजाब के शहर पटियाला की है। यहां होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मंत्री परनीत कौर की सभा चल रही थी। सभा में खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
अचानक किसी बात को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। थोड़ी देर में ही मामला बढ़ गया और दोनों ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर ने कांग्रेसियों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।