चंडीगढ़ से मदुरै को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को अब हफ्ते में दो दिन चलाया जाएगा। पिछले साल के रेल बजट में इस ट्रेन के विस्तार की घोषणा हुई थी।
पहले ये ट्रेन केवल सोमवार को चलती थी, लेकिन अब इसे शुक्रवार को भी चलाया जाएगा। अगले महीने 4 अप्रैल को इस ट्रेन का विस्तार होगा।
ये है टाइमिंग
सोमवार और शुक्रवार को सुबह 7.45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 12.45 बजे मदुरै पहुंचेगी। ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, हजरत निजामुद्दीन, झांसी, भोपाल, नागपुर, चेन्नई सेंट्रल होते हुए मदुरै पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत को जाने वाले यात्रियों को काफी राहत होगी।
ये है मदुरै तक का किराया
3एसी-----2095 रुपये
स्लीपर----- 815 रुपये
चुनाव तक अटकी कालका-कटरा ट्रेन
कालका-कटरा ट्रेन के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है चुनाव तक इसके चलने की कोई संभावना नहीं है। इस ट्रेन की घोषणा पिछले रेल बजट में ही हो गई थी। तब से यात्रियों को इसका बेसब्री से इंतजार है।