फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लग्जरी बसों में करें दिल्ली और पंजाब का सफर, मोबाइल पर जान सकेंगे बस की लाइव लोकेशन

Tue, 02 Apr 2019 12:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लग्जरी बस
विज्ञापन
चंडीगढ़ से दिल्ली और पंजाब राज्यों में अब लोग लग्जरी बसों में सफर कर सकेंगे। सीटीयू यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा देने जा रहा है। पहले राउंड में सीटीयू को मिलने वाली 40 बसों में से 5 बसें शहर पहुंच गईं हैं, जिन्हें सोमवार को एडवाइजर मनोज परीदा ने हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो बसों में लोगों का सफर आरामदायक बनाने के लिए मोबाइल चार्जिंग से लेकर रीडिंग लैंप तक की व्यवस्था हर सीट पर की गई है। इसमें सफर करते समय लोग यह भी पता लगा सकते हैं कि बस कहां पहुंची है और कितनी देर में गंतव्य पर पहुंच जाएगी। इन बसों को चंडीगढ़ से दिल्ली, लुधियाना और पटियाला के बीच चलाया जाएगा।

35 बसों का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली, रोहतक, अमृतसर, बैजनाथ, मनाली, कटरा, शिमला, देहरादून और धर्मशाला तक किया जाएगा। सभी बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे, एलईडी रूट बोर्ड, जीपीएस डिवाइस ट्रैकिंग अनुकरण मौजूद हैं। इसके साथ ही हर सीट के पास किताब पढ़ने के लिए लाइट मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें