फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सीमा पर देखे गए पाक के एफ-16 विमान, भारत के सुखोई और मिराज ने खदेड़ा

Tue, 02 Apr 2019 02:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सीमा के नजदीक अपनी नापाक हरकत की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना ने पाक के मंसूबों को नाकाम कर दिया। दरअसल, पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारतीय रडार ने चार पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को डिटेक्ट किया। तड़के करीब 3 बजे भारतीय वायुसेना के रडार ने पाक विमानों और ड्रोन की हलचल को पकड़ा। 

 

इस दौरान एक बड़े आकार का यूएवी भी रडार में देखा गया। हालांकि भारत ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए इसका जवाब दिया। भारत के सुखोई-30 एमकेआई और मिराज विमानों ने पाक विमानों का पीछा किया जिसके बाद पाक विमान वापस लौट गए।

 

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 9 मार्च को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगते बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार गिराया था। वहीं इससे पूर्व बीकानेर सीमा पर भी ड्रोन को वायु सेना ने मार गिराया था। मालूम हो कि एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद 27 फरवरी को भी गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मारा था। पाकिस्तान लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि मुस्तैद भारतीय सेना उसकी हर एक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें