फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एयरपोर्ट जैसा होगा लुधियाना रेलवे स्टेशन, 400 करोड़ रुपये आएगी लागत, होंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Wed, 25 May 2022 12:31 AM IST
ajay kumar अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना स्टेशन की नवीनीकरण योजना का मॉडल और डिजाइन तैयार हो चुका है। इसके टेंडर जून महीने में निकाले जाएंगे। टेंडर जारी करते समय महत्वपूर्ण शर्त यह रहेगी कि कांट्रैक्टर को दो साल के तय समय के भीतर अपना कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
लुधियाना रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना रेलवे स्टेशन को आकर्षक डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस स्टेशन को अपग्रेड करने पर 400 करोड़ रुपये तक का अनुमानित खर्च आएगा। यह परियोजना अगले एक से दो माह में अंतिम रूप लेगी। टेंडर जारी होने के बाद अपग्रेडेशन का कार्य शुरू होगा। इसमें स्टेशन की इमारत को आकर्षित बनाने के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म और पटरियों का नवीनीकरण करके यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। 

विज्ञापन


लुधियाना स्टेशन को अपग्रेड करने का कार्य अगले दो साल तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यह स्टेशन पूरे फिरोजपुर मंडल का सबसे शानदार स्टेशन कहलाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर साफ सफाई और यात्री सुविधाएं दी जाएंगी। इस परियोजना में स्टेशन पर दोनों तरफ से प्रवेश और टिकट रिजर्वेशन केंद्र की सुविधा होगी। 

स्टेशन परिसर को रैंप के जरिये सीधा जगरांव पुल से जोड़ा जाएगा। इससे पैदल यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में आसानी होगी। खाली पड़ी जमीन पर कामर्शियल एरिया बनेगा। खाने-पीने के लाउंज तैयार कर किराए पर दिए जाएंगे। इससे रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी। रिटायरिंग रूम की संख्या बढ़ाई जाएगी, इससे यात्रियों को स्टेशन पर ठहरने और आराम करने की सुविधा मिलेगी। एयर कंडीशनर कानकार्स बनाए जाएंगे। नए रिहायशी क्वार्टर, नई सड़कें और फ्रेटलाइन की योजना भी धरातल पर उतरती नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में कार्य पूरा करने की शर्त पर मिलेगा टेंडर
लुधियाना स्टेशन की नवीनीकरण योजना का मॉडल और डिजाइन तैयार हो चुका है। इसके टेंडर जून महीने में निकाले जाएंगे। टेंडर जारी करते समय महत्वपूर्ण शर्त यह रहेगी कि कांट्रैक्टर को दो साल के तय समय के भीतर अपना कार्य पूरा करना होगा। यह टेंडर तय समय के भीतर पूरा करने की क्षमता रखने वाली कंपनी को ही दिया जाएगा।

1864 में शुरू हुआ था लुधियाना स्टेशन, 1996 में विद्युतीकरण हुआ
गेट-वे ऑफ फिरोजपुर डिवीजन के नाम से मशहूर लुधियाना स्टेशन आज से 158 वर्ष पहले सन 1864 में शुरू हुआ था। शहरी विकास और ट्रेनों की आवाजाही बढ़ने के बाद इस स्टेशन को वर्ष 1996 में विद्युतीकरण प्रणाली से जोड़ा गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, स्टेशन की अपग्रेडेशन और विकास के कार्य तेजी पकड़ते गए। इस स्टेशन पर शुरुआती दिनों में दो प्लेटफार्म थे। कुछ वर्ष बाद बढ़ाकर चार प्लेटफार्म किए गए। विद्युत ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही प्लेटफार्म की संख्या बढ़कर सात हो गई। 

वर्तमान समय पर लुधियाना स्टेशन पर रोजाना 150 के करीब यात्री ट्रेन और 30 से ज्यादा मालगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसे में समय की जरूरत को देखते हुए प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने और फ्रेट प्लेटफार्म बनाने की योजना भी पाइपलाइन में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें