फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को मिली जमानत, कल दी थी गिरफ्तारी, साथियों के साथ नाभा जेल में बंद हैं

Wed, 06 Mar 2024 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सांसद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत संजय तलवाड़ और श्याम सुंदर मल्होत्रा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। निगम कार्यालय को ताला लगाने के मामले में पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर गिरफ्तारी देने आए इन नेताओं के समर्थकों ने काफी जोरदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
सांसद रवनीत बिट्टू को मिली जमानत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ सहित पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा को जमानत मिल गई है। सभी लुधियाना नगर निगम मुख्यालय जोन ए को ताला लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर चारों नेता गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। वहां प्रदर्शन करने पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर तुरंत अदालत में पेश कर दिया। इसके बाद चारों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। सेंट्रल जेल में सुरक्षा को देखते हुए उन्हें नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट करने के आदेश जारी किए गए थे। जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चारों नेताओं को बुधवार देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया।

नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की अगुवाई में जिला कांग्रेस के वर्करों ने 27 फरवरी को नगर निगम मुख्यालय को ताला लगा दिया था। अगले दिन चारों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। सांसद बिट्टू और पूर्व मंत्री आशु ने चार दिन पहले ऐलान किया था कि वह पांच मार्च को पुलिस कमिश्नर दफ्तर में खुद गिरफ्तारी देने के लिए जाएंगे। इसके बाद चारों नेता अपने सैकड़ों साथियों के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर पहुंचे। जहां प्रदर्शन किया गया और धक्का मुक्की के बाद आखिरकार लुधियाना पुलिस ने चारों नेताओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन


न्यायधीश तानिश गोयल की अदालत ने चारों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। तुरंत बाद चारों नेताओं के वकीलों ने इनकी जमानत याचिका भी दायर कर दी थी। जिस पर अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाने के आदेश जारी किए थे। बुधवार की सुबह चारों नेताओं के जमानत पर छोड़ने का आदेश जारी किया। बुधवार की दोपहर को अदालत के आदेश लेकर मुलाजिम नाभा जेल के लिए रवाना हो गए और देर शाम चारों नेताओं को रिलीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें