फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवा कर बनाया हवस का शिकार

Sun, 05 Oct 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल जा रही एक नाबालिग को टेंपो सवार चार युवकों ने अगवा कर लिया। चारों युवक नाबालिग को आलमगीर समीप एक खाली प्लाट में ले गए। वहां पर आरोपियों ने नाबालिग से दुराचार किया। बाद में उसे धमकियां देकर एक कॉलेज के पास छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर थाना डाबा की पुलिस ने साहिब ज्यादा फतेह सिंह नगर निवासी सोनू, राजा, सोनी व निंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है।
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। चारों आरोपी टेंपों में सवार होकर उसके पास आए। उसे जबरदस्ती अपने साथ एक खाली प्लॉट में ले गए। वहां पर आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार किया और उसे किसी को न बताने की धमकियां दी।

नाबालिग से दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे एक कॉलेज के पास छोड़ फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित घर पहुंची और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

थाना डाबा के एसएचओ जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच भी करा दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें