तेल कंपनियों की मदद करते हुए सरकार ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम आम लोगों के लिए बढ़ा दिए हैं। बढ़े डीलर कमीशन का बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर डाल दिया गया है।
चंडीगढ़ में जो गैस सिलेंडर अब तक आप 422.50 रुपये में मिलता था, वह अब 426 रुपये में मिलेगा। मोहाली में गैस के दामों में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मोहाली में 433.00 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 436.50 रुपये में मिलेगा।
चंडीगढ़ में गैस कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार डीलर कमीशन को बढ़ाने की वजह से गैस के दामों में यह वृद्धि की गई है। चंडीगढ़ में कुल ढाई लाख गैस कनेक्शन हैं। घरेलू गैस के दामों में यह वृद्धि पिछले तीन माह में दूसरी बार की गई है। अब तक सिलेंडर के दाम 422.50 रुपये थे। इससे पहले गैस सिलेंडर का दाम 419 रुपये था।
चंडीगढ़ में गैस के दाम
पहले-422.50
अब-426.00
मोहाली में गैस के दाम
पहले-433.00
अब-436.50
पंचकूला में गैस के दाम
पहले 423 रुपये
अब 426 रुपये