फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटको के होटल्स में जाने वालों के लिए खुशखबरी

Wed, 03 Sep 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटको की ओर से शहर में संचालित तीन होटलों में ठहरना अब सस्ता होगा। सिटको बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की मंगलवार को गृह सचिव अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू में हुई बैठक में सिटको के तीन होटलों का किराए कम करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


किराए में 35 से 40 फीसदी तक कमी हो सकती है। हालांकि यह बाद में तय होगा कि इन होटलों में अलग-अलग वर्गों के कमरों का किराया कितना होगा। इन होटलों में किराया कम होने के साथ-साथ यहां बने रेस्त्रां में खाने पीने और बैंक्वेट चार्जेस भी कम होंगे। रेस्त्रां में लोगों को आकर्षित करने के लिए कई और कदम उठाए जाएंगे।

शहर के दो बड़े होटल इसमें शामिल

इन होटलों में सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू, सेक्टर-17 स्थित शिवालिक व्यू और सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू शामिल हैं। बैठक में सिटकों के होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों का तबादला करने का भी फैसला लिया गया।

इन होटलों के कमरों का किराया कम करने का फैसला सिटको को पिछले कुछ वर्षों से हो रहे लगातार घाटे को देखते हुए लिया गया। चंडीगढ़ में कई प्राइवेट होटलों के आने के बाद से इन होटलों का आक्यूपेंसी रेट काफी गिरा है।

पिछले छह महीनों में सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू का आक्यूपेंसी रेट गिरकर 29 फीसदी हो गया है। क्योंकि यहां बने 150 कमरों में से अधिकतर कमरे खाली रहते हैं। अन्य दो होटलों में भी अधिकतर कमरे खाली रहते हैं।
विज्ञापन

घाटे के कारण किया ये फैसला

यही वजह है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में सिटको को 76 लाख का घाटा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल सबसे ज्यादा घाटा होटल माउंट व्यू से हुआ है।

इस होटल में कमरे का किराया 4500 रुपये से 13000 रुपये तक है। यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने भी सिटको प्रबंधन को घाटा कम करने के लिए कदम उठाने को कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें