महिला ने पति को नशेड़ी बताते हुए प्रेमी के साथ सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में रहने के लिए सुरक्षा हेतू पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए प्रेमी जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। लुधियाना निवासी प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और सहमति संबंध में रह रहे हैं।