फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला को आशिक ने चाकू से गोदा: लीव इन में रहते हैं दोनों, आरोपी करता रहा वार, तमाशबीन बने रहे लोग

Tue, 17 Dec 2024 10:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पति को छोड़ प्रेमी का साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर उसके ही आशिक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी आशिक ने महिला पर चाकू से हमला कर कई वार किए। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-25 की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार को डरा देने वाली घटना घटी है। सेक्टर-25 में एक व्यक्ति ने सरेआम एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी महिला पर चाकू से वार करता रहा, लेकिन किसी ने महिला को उसके चंगूल से नहीं छुड़वाया। लोग तमाशबीन बने रहे और आरोपी दनादन एक के बाद एक चाकू से वार करता रहा। आरोपी व्यक्ति महिला का आशिक है और महिला आरोपी के साथ लीव इन में रहती है। पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन पति को छोड़ चुकी है। 

विज्ञापन

 
आपसी घरेलू विवाद के कारण पति को छोड़कर लीव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला पर मंगलवार शाम को उसके प्रेमी ने चाकू से कई वार किए। घटना सेक्टर-25 के बाजार में हुई है। महिला को लहूलुहान करने के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को राहगीरों की मदद से पीजीआई में दाखिल करवाया गया। चाकू मारने की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

दो महीने पहले पति को छोड़कर आई थी संजना

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-25 निवासी महिला संजना का पिछले करीब दो साल से इसी सेक्टर के रहने वाले आरोपी गोलू के प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस बारे में विवाहिता के पति को भी पता चल गया था। पति को इस बात का पता चला तो पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता रहता था। करीब दो महीने पहले संजना पति का घर छोड़कर आ गई थी। तब से विवाहित अपने प्रेमी गोलू के साथ सेक्टर-25 में ही किराए के कमरे में रह रही थी।

आपसी कहासुनी के बाद कर दिया हमला

मंगलवार शाम को संजना कोई सामान लेने के लिए स्थानीय बाजार गई थी। इसी दौरान गोलू भी उसके पीछे-पीछे बाजार में पहुंच गया और एक दुकान के बाहर इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। इसी बीच देखते ही देखते गोलू ने अपनी डब से चाकू निकालकर संजना के पेट में घोंप दिया। उसने एक दो नहीं बल्कि लगातार चाकू से तब तक वार किए जब तक संजना लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गई। 
विज्ञापन

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस

महिला को अधमरा कर आरोपी गोलू वहां से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन से किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। घायल को पुलिस ने पीजीआई में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है, जिसमें पूरी वारदात रिकॉर्ड हो रखी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गोलू पर पहले भी मारपीट के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें