फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल के भतीजे से इश्क कर बैठी महिला...पर जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई, फिर यूं मिले दोनों

Sat, 21 Apr 2018 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
कपल
विज्ञापन
17 साल के भतीजे से 32 साल की महिला को बेपनाह इश्क हो गया, लेकिन जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई और फिर दोनों ऐसे हाल में मिले। मामला हरियाणा के भिवानी का है। चार दिन से लापता किशोर और उसकी मुंहबोली बुआ के शव गांव प्रह्लादगढ़ के धिराणा रोड पर खेतों में स्थित कुएं में लटकते हुए मिले।
विज्ञापन


पुलिस वहां खेतों में कई दिन से लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, चार दिन पहले मृतक किशोर बाइक पर महिला, जो उसकी मुंहबोली बुआ थी, को दवा दिलवाने शहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से दोनों लापता थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवा रखी है।

शुक्रवार दोपहर प्रह्लादगढ़ के सरपंच ने धिराणा रोड पर खेत में कई दिन से लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुएं में महिला और किशोर के शव लटके मिले। महिला चुन्नी और किशोर का शव प्लास्टिक के पाइप से झूल रहा था। दोनों प्रह्लादगढ़ के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन


शवों की पहचान 32 वर्षीय रीतू व 17 वर्षीय गांव के ही युवक के रूप में हुई। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो बच्चे हैं रीतू के

couple
रीतू की शादी झज्जर के गांव पावड़ा निवासी शरद कुमार के साथ हुई थी व 9 साल का एक लड़का व 6 साल की एक लड़की है। रीतू 13 अप्रैल को पेट दर्द की दवा लेने के लिए पावड़ा से अपने पिता के घर प्रहलादगढ़ आई थी। 16 अप्रैल को 17 वर्षीय नाबालिग भतीजा बुआ रीतू को पेट दर्द की दवा दिलाने बाइक पर भिवानी लेकर आया था।

उसके बाद दोनों वापस घर नहीं पहुंचे। 17 अप्रैल को रीतू के पिता ने सदर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को दोनों के शव गांव में कुएं के अंदर रस्सी से लटके हुए मिले। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया होगा।

फिलहाल मामला आत्महत्या कर लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी। पुलिस प्रेम प्रसंग व हत्या को ध्यान में रखकर केस की जांच कर रही है।
- श्रीभगवान, सदर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें