फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग बोले- पार्टी की अंदरूनी लड़ाई से चुनाव में हुआ नुकसान, लोग वोट देना चाहते थे

Thu, 14 Apr 2022 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि आप सरकार के सत्ता संभालते ही सूबे में अराजकता बढ़ गई है। रेत की कीमत ही बता रही है कि सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में अनुशासन को सख्ती से बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि पंजाब के लोगों को कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं थी बल्कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के कारण विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ है। गुरुवार को एक साक्षात्कार के दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन हमें आपसी लड़ाई की कीमत चुकानी पड़ी है। 

विज्ञापन


मतदाताओं ने हमारी एकता पर संदेह जताया, जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस मतदाताओं और नौजवान मतदाताओं तक पहुंचने में असफल रही। कांग्रेस का काडर अब भी मजबूत है और पार्टी लोगों के कल्याण के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।
 
वड़िंग ने कहा कि वह पार्टी में अनुशासन बहाल करने पर काम कर रहे हैं। राज्य व जिला स्तर पर पार्टी संगठन को भी फिर से तैयार किया जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि जो भी मतभेद हों, उन्हें पार्टी प्लेटफार्म पर ही उठाया जाए और सोशल मीडिया पर बयानबाजी से परहेज करें। कांग्रेस को राज्य में जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करने और पूरे जोश से काम शुरू करने की जरूरत है। इस बार विधानसभा में भले ही हमारी संख्या कम है लेकिन पार्टी जल्द वापसी करेगी।
विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि आप सरकार के सत्ता संभालते ही सूबे में अराजकता बढ़ गई है। रेत की कीमत ही बता रही है कि सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक क्या कदम उठाए हैं। इसके अलावा दिल्ली की जिस शराब नीति को पंजाब में लागू करने की कोशिश की जा रही है, वह पहले ही फेल हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें