फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुकआउट सकुर्लर जारी, विदेश नहीं जा सकेंगे पंजाब के पूर्व CM

Fri, 10 Mar 2023 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ कुछ समय पहले ही आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की है। उनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपनी निजी समागमों में सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया है। वहीं, कुछ दिन पहले विजिलेंस ने खरड़ में उनके एक करीबी प्रॉपर्टी कारोबारी को गिरफ्तार भी कर चुकी है। 
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ शुक्रवार को लुकआउट सकुर्लर जारी किया है, ताकि वह विदेश न भाग सके। सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट भेज दिया गया है। वहीं, विजिलेंस द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक न पर कोई केस दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ कुछ समय पहले ही आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की है। उनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने अपनी निजी समागमों में सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया है। वहीं, कुछ दिन पहले विजिलेंस ने खरड़ में उनके एक करीबी प्रॉपर्टी कारोबारी को सरकारी राजस्व को नुकसार पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस दिन से ही माना जा रहा था कि विजिलेंस पूर्व सीएम पर कार्रवाई कर सकती है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया कि चन्नी समेत अन्य भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे। इसके बाद मोरिंडा में दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने क्षेत्र के पंचों, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों व अन्य कांग्रेसियों की एक मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया से श्री गुरु रविदास जी के नगर कीर्तन में शामिल होने का निमंत्रण आया था। 

मगर अब दो दिन पहले दी गई मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार लिया है और अपनी अमेरिका यात्रा को रद्द कर दिया है ताकि भगवंत मान यह न कहें कि पूर्व सीएम चन्नी भाग गए। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कार्रवाई से नहीं डरते हैं। भगवंत मान को जो कार्रवाई करना है, वह जरूर करें। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया था। वह इस पद पर तीन महीने तक रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। इसके बाद भगवंत मान ने प्रदेश की सत्ता संभाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें