फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन-मजीठिया में जुबानी जंग, जानिए किसने क्या कहा

Sun, 30 Mar 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और शिअद गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह और विक्रम सिंह मजीठिया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कैप्टन ने मजीठिया को हद में रहने और तानाशाही से बाज आने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि मजीठिया में यह भ्रम में न रहे कि सत्ता सदा उनके पास रहने वाली है। उधर, मजीठिया ने पलटवार करते हुए कैप्टन को अहंकारी बताया है।

उन्होंने कहा कि जीत का दंभ भरने वाले कैप्टन को यह नहीं भूलना चाहिए कि 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें किस तरह करारी शिकस्त का सामना करना पड़ना था। 
Trending Videos

धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेसी वर्करों के साथ मजीठिया की धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिअद सरकार ने पंजाब को नशाखोरी में धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों से मजीठिया की ज्यादती की शिकायत आ रही है। कैप्टन ने कहा कि अकालियों के पास दावा करने को कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने की कोशिश करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का प्रदेश सरकार ने जीना मुश्किल कर दिया था। क्योंकि अकाली उसको मजबूत नेता नहीं बनने देना चाहते थे।

हमलावर की तरह गुरु नगरी पहुंचे कैप्टन

कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि कैप्टन के समर्थक तलवारें, खूंडे और डांगों लेकर एक हमलावर की तरह गुरु नगरी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गुरु नगरी में आने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह कितना भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, हाथ जोड़ कर मन में नम्रता और जुबान पर अरदास लेकर पूरी श्रद्धा के साथ गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए आता है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन पहले सिख है जो यहां समर्थकों के साथ हथियार लेकर हमलावर की तरह अमृतसर आए। यह उनके अहंकारी व्यक्तित्व को बताता है।

बाजवा ही कैप्टन को हराएंगे

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए कहा कि जबरन गुरदासपुर से टिकट दिए जाने से आहत बाजवा ही कैप्टन समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को हराने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने कैप्टन की बलि देने की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि बाजवा पार्टी अध्यक्ष हैं और वे कभी नहीं चाहेंगे कि अमरिंदर अमृतसर से चुनाव जीते।

विज्ञापन

कैप्टन के बहस के स्तर से हूं निराश

भाजपा के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से प्रत्याशी अरुण जेटली ने कैप्टन के बहस के स्तर का काफी निराशाजनक बताया है। जेटली ने कहा कि बहस के लिए एक निश्चित मानक होना चाहिए और उन्हें इस मानक पर स्थिर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की योजनाओं को हर वोटर तक पहुंचाने की एक योजना बनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें