फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल आज शहर में, जानिए कहां-कहां से निकलेंगे

Sat, 29 Mar 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगातार हो रहे हमले से चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोड शो के दौरान कड़े सुरक्षा घेरे में रखने का फैसला किया है। यह सुरक्षा चक्र इतना सख्त होगा कि पार्टी वालंटियर भी उनसे हाथ नहीं मिला सकेंगे। पुलिस की ओर से इसकी जानकारी पार्टी को दी गई है। केजरीवाल का रोड शो रविवार को होना है।
विज्ञापन


500 जवान होंगे तैनात
एसएसपी लॉ एंड ऑर्डर मनीष चौधरी ने बताया कि रोड शो के दौरान केजरीवाल की सुरक्षा के लिए 500 जवानों की तैनाती की जा रही है। दिल्ली में उन्हें जेड सुरक्षा प्राप्त है। रोड शो के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे।

सुरक्षा क्यों

जन संपर्क अभियान के दौरान केजरीवाल पर कई हमले हो चुके हैं। शुक्रवार को हरियाणा के चरखी दादरी में रोड शो के दौरान एक युवक ने उन पर हमला किया।

इससे पहले वाराणसी में भी रोड शो के दौरान उन पर अंडे और स्याही फेंकी गई। उससे पहले गुजरात में रोड शो के दौरान हमला कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे।

इंकार कर सकते हैं केजरी

पार्टी के कैम्पेन मैनेजर डा. मुनीष रायजादा ने बताया कि पुलिस की ओर से अरविंद को कड़ी सुरक्षा देने की बात कही जा रही है। यह अलग बात है कि केजरीवाल सिक्योरिटी लेते हैं कि नहीं। अरविंद केजरीवाल अपना रोड शो दो चरण में पूरा करेंगे। बीच में पार्टी के सेक्टर 21 स्थित कार्यालय भी पहुंचेंगे।

ऐसा होगा काफिला

अंबाला से जब केजरीवाल चंडीगढ़ आएंगे तो काफिले में कम से कम दस गाड़ियां होंगी। वे खुली जीप में नौ बजे शहर में होंगे। उनके साथ आप की प्रत्याशी गुल पनाग होंगी। आगे दो थ्री व्हीलर होंगे, जो केजरीवाल के आने की सूचना देते रहेंगे। चंडीगढ़ में उनका कुल ढाई घंटे का रोड शो है। रोड शो के दौरान वे 12 जगह रुकेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

कहां कब संबोधित करेंगे

9.00 बजे : दीप कांप्लेक्स व रामदरबार
9.03 बजे : राम दरबार बस स्टैंड (पांच मिनट)
9.19 बजे : बुड़ैल गांव इनर रोड (पांच मिनट)
9.28 बजे : कजहेड़ी गांव (पांच मिनट)
9.45 बजे : बुटरैला गांव (पांच मिनट)
10.05 बजे : डड्डूू माजरा (पांच मिनट)
10.20 बजे : धनास (पांच मिनट)
10.30 बजे : खुड्डा लहौरा (पांच मिनट)
10.45 बजे : सेक्टर 22 मार्केट (पांच मिनट)
11.10 बजे : कालोनी नंबर चार (पांच मिनट)
11.25 बजे : बापूधाम कालोनी (पांच मिनट)
11.40 बजे : मनी माजरा, शांति नगर (पांच मिनट)
12.00 बजे : जेवर शोरूम, एससीओ नंबर 821 एनएसी मार्केट मनीमाजरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें