फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो, कांग्रेस की सूची आज, भाजपा की कल

Fri, 14 Mar 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा 15 मार्च को करेगी। दिल्ली में वीरवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में हरियाणा की सीटों पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि 15 मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।उधर, इनेलो ने भी अपनी सूची रोक रखी है।

प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि 14 मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इनेलो की ओर से अंबाला में कुसुम शेरवाल, कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी, करनाल से जसविंद्र संधू, सोनीपत से पदम दहिया, रोहतक से शमशेर खरकड़ा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव बहादुर सिंह, गुड़गांव से जाकिर हुसैन, फरीदाबाद से आरके आनंद, हिसार से दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह का नाम तय है।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस भी अपने बकाया तीन उम्मीदवारों की घोषणा 14 मार्च को करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के बारे में चर्चा है कि उन्होंने सिरसा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आखिरकार तंवर सिरसा की जनता की सेवा दोबारा करने के लिए तैयार हो गए हैं।

अगर तंवर सिरसा से चुनाव लड़े तो अंबाला से राजकुमार वाल्मीकि उम्मीदवार हो सकते हैं। गुड़गांव से चिरंजीव राव का नाम तय माना जा रहा है।

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने वीरवार को दावा किया है कि हजकां हिसार और करनाल सीट पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों की घोषणा 14 मार्च को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें