फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की जन्नत जहां 18 को भरेंगी पर्चा

Tue, 11 Mar 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि वे 18 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 मार्च को बसपा की रैली होगी, जिसे पार्टी प्रमुख मायावती संबोधित करेंगी। जन्नत ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा आपसी कलह से जूझ रही है।

यहीं कारण है कि अब तक किसी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वर्तमान सांसद पवन बंसल भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाती है तो कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हो जाएगा।

जन्नत ने आरोप लगाया कि भाजपा अंतर्विरोध से गुजर रही है। इसके दावेदार टिकट के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। सविता भट्टी के टिकट लौटाने के बाद आप की स्थिति ही डावांडोल हो गई है। खास बात यह है कि जन्नत जहां के पति का जन्म दिन भी 18 मार्च को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्नत जहां ने किया जनसंपर्क
बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां ने सोमवार को सेक्टर-40 और 41 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

सेक्टर-40 जनसंपर्क अभियान के दौरान जन्नत ने लोगों से मिलकर दस अप्रैल को मतदान के दिन बसपा को वोट देने की अपील की। सेक्टर-41 में वोटरों से संपर्क साधने के दौरान जन्नत ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद शहर के विकास, सुरक्षा और उद्योग को बढ़ावा देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें