बठिंडा लोकसभा सीट से पीडीए के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है और उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को भेजी शिकायत में खैरा ने कहा है कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक और बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजा वड़िंग की ओर से खुलेआम चुनाव प्रक्रिया को दूषित किया जा रहा है।
खैरा ने कहा कि टिंकू ने भी यह माना है कि उससे कहा गया कि - रख लो कैप्टन साहब का तोहफा है और राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि- रख लै रख लै घर आई लक्ष्मी वापस नहीं करते। इसके बाद वीडियो में टिंकू की मां यह कहती दिखाई देती हैं कि वे बिकाऊ नहीं है और उन्हें दी जा रही रिश्वत से वह चुप नहीं हो जाएंगे।