लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन के साथ अब मौसम भी मेहरबान हो गया है। सिटी में दस अप्रैल को वोटिंग होनी है और इस दिन मौसम खुशनुमा रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि दस अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से भी कम रहेगा। अभी अधिकतम तापमान करीब 28-29 डिग्री के बीच है। दस अप्रैल तक तापमान में दो-तीन डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। पिछली बार दस अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा था।
दस तक दो बार खराब होगा मौसम:
मौसम विभाग ने बताया कि दस अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ दो बार सक्रिय होगा। पहले दो और तीन अप्रैल को एक्टिव होगा और फिर छह और सात अप्रैल को। इस दिन बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा।
अभी फिलहाल दस अप्रैल तक मौसम बिलकुल साफ दिख रहा है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
- डॉ. सुरेंद्र पाल, चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर