फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिजारत के लिए खुलवाएंगे सादगी, हुसैनीवाला बार्डर

Sun, 06 Apr 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के मजबूत गढ़ फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र को ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस ने इस बार राजनीति के पुराने खिलाड़ी और विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील जाखड़ का उतारा है।
विज्ञापन


हालांकि टिकट के दावेदारों में इनका नाम नहीं था लेकिन गुटबाजी पर लगाने के लिए सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद जाखड़ को जंग-ए-मैदान में उतारा गया है।

सुनील जाखड़ ने पंजाब के किसानों की स्थिति, नशे के कारोबार, हुसैनीवाला व सादगी बार्डर के अलावा अन्य मुद्दों पर हमारे संवाददाता अनिल कुमार से खुलकर चर्चा की। पेश हैं बातचीत के खास अंश

- गुटबाजी पर कैसे अंकुश लगाएंगे?
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक नेता और वर्कर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


- जीत के प्रति आपने कितने आश्वस्त हैं?
. शत प्रतिशत। पंजाब की जनता मौजूदा सरकार से काफी नाराज है। कांग्रेस को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।  

- सांसद बनने के बाद फिरोजपुर  के कौन-कौन से मुद्दे संसद में उठाएंगे?
लोगों की सबसे बड़ी मांग हुसैनीवाला और सादगी बार्डर व्यापार के लिए खुलवाने की है। इसके लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे चाहे सरकार किसी की भी क्यों न हो। पंजाब के किसानों की समस्याएं उठाएंगे।

सीमावर्ती किसानों को जो सुविधाएं नहीं मिल रही वे सभी सुविधाएं दिलवाएंगे ताकि किसान खुशहाल बन सके। यहां फैक्ट्री लगवाएंगे ताकि पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार मिल सके।

* यहां से आप सांसद बनते हैं और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो फिरोजपुर को क्या दिलवाएंगे?
मुंबई से वाया हिंदुमलकोट होती हुई पाकिस्तान के करांची शहर में ट्रेन जाती थी। अभी भी ट्रैक बना हुआ है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से लगभग 30 किलोमीटर का ट्रैक उखड़ा है। इस ट्रेन को चलवाने के लिए प्रयास करेंगे ताकि व्यापार में बढ़ोतरी हो।

फिरोजपुर में फैक्ट्री लगाने व बड़े प्रोजेक्ट लगाने के लिए केंद्र सरकार से फंड लाएंगे। वैसे तो फंड केंद्र सरकार देती रही लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने सही से इस्तेमाल नहीं किए हैं।

* पंजाब में नशे के कारोबार पर कैसे नकेल डालेंगे?
पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के राज में नशे का कारोबार फैला है। मौजूदा सरकार के कई नेता नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोगों का समर्थन कर रहे हैं।

उनका प्रयास रहेगा कि राजस्थान बार्डर से चूरापोस्त व अफीम आती है इस पर पाबंदी लगाई जाए। ये बहुत बड़ा मुद्दा है। पंजाब सरकार इस पर पाबंदी लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

* पंजाब में आपको अकालियों से क्या शिकायत है?
अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार सरेआम लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है। कई कांग्रेसी नेताओं व वर्करों पर झूठे परचे करवा रही है। पंजाब के लोगों पर प्रापर्टी टैक्स लगाकर लूट रही है। पंजाब में रेत के दाम आसमान को छू रहे हैं। अबोहर बीटी कॉटन का गढ़ है यहां हर साल फसल को आग लगती है लेकिन यहां पर फायर ब्रिगेड तक नहीं है।

पंजाब की सड़कों की हालत इतनी खस्ता है कि जालंधर में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को भी लोगों से माफी मांगनी पड़ी है। पंजाब सरकार एक लाख करोड़ रुपये के कर्जे तले दबी है। लोगों पर टैक्स का बोझ डालकर उन्हें लूटा जा रहा है। पंजाब में विकास के कार्य तक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें