फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन बंसल वोटरों से कर गए एक अनोखा वादा

Sat, 05 Apr 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार फिर से सत्ता में आती है तो बुजुर्गों को 2000 रुपये बतौर पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-21 में शुक्रवार को चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से सामुदायिक केंद्र में आयोजित एक बैठक में बंसल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण हैं। चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस ग्रेवाल ने भी अपने विचार रखे।

इससे पहले बंसल ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा का आयोजन सेक्टर 47 सी व डी में किया। बंसल ने इस सेक्टर के निवासियों से वोट मांगे। वहीं, बंसल के नेतृत्व में सेक्टर-32, 46 और 47 की बाजारों में भी डोर टू डोर प्रचार किया गया।
विज्ञापन


बंसल एलआईसी और जीआईसी के कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-17 स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के बाहर संबोधित किया। बंसल ने सेक्टर 7 स्थित मार्केट में मार्केट वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी गए।

बंसल ने सेक्टर 21 में जैतों वेलफे यर सोसायटी के सदस्यों को भी संबोधित किया। इसके अलावा बंसल बंसल ने सेक्टर 23 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा कार्यक्रम में भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें