फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा बोले, चंडीगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देंगे बंसल

Sat, 05 Apr 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विकास पुरुष बताया है। सेक्टर-56 में एक जनसभा में हुड्डा ने कहा कि बंसल ने चंडीगढ़ में जो विकास कार्य किए हैं, वह इस शहर को अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहचान देंगे।
विज्ञापन


भाजपा और आप पर साधा निशाना
हुड्डा ने भाजपा और आप पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने बाहरी उम्मीदवार उतारे हैं। उन्हें यह तक मालूम नहीं है कि शहर में कितने सेक्टर और कितने गांव हैं। ऐसे में ये शहर का विकास कैसे कर पाएंगे। बंसल ने चंडीगढ़ में हर सुविधा मुहैया करवा कर इस शहर को सुंदर बनवाया है।

60 हजार लोगों को मकान: बंसल
इस अवसर पर बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ ने पुनर्वास योजना में एक मिसाल कायम की है जिसमें 60 हजार लोगों को मकान दिए जा रहे हैं। बंसल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा घोेषणा पत्र में स्वास्थ्य का अधिकार व आवास का अधिकार देने की बात कही है जिसके अंतर्गत किसी भी अस्पताल में लोग अपना नि:शुल्क इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि बंसल ने नियमित तौर पर शहर का विकास किया है। यही वजह है कि यहां के लोग उन्हें तीन बार लगातार सांसद चुन चुके हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर बंसल की पत्नी मधु बंसल, हरमेल केसरी, प्रदीप छाबड़ा, एचएस लक्की, देवेंद्र बबला, सुभाष चावला, रामपाल शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें