फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा मतदान, ये-ये रहेगा बंद

Wed, 09 Apr 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार शाम छह बजे से 10 अप्रैल शाम छह बजे तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस दौरान होटलों, क्लबों या सीएसडी कैंटीन में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के लिए जिसे भी लाइसेंस दिया है वह इन ड्राई डे पर न तो शराब बेच सकते हैं और न ही किसी को सर्व कर सकते हैं।

विभाग ने इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो शहर में जगह-जगह इस पर नजर रखेगी। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वोटिंग के दिन ओपीडी रहेगी बंद

वोटिंग के दिन 10 अप्रैल को पीजीआई, जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। यह फैसला वोटिंग बढ़ाने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन

दुकानें, कामर्शियल स्थान रखेंगे बंद

चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने सभी ट्रेडर्स से चुनाव के दिन अपनी शक्ति दिखाने की अपील की है। इसके लिए सभी व्यापारियों को दस अप्रैल को कामर्शियल स्थानों को बंद रखने के लिए कहा गया है।

इस संदर्भ में चंडीगढ़ व्यापार मंडल की बैठक शहर के नए लेबर कमिश्नर अजय पाल डुड्डी के साथ हुई। नए कमिश्नर के संग लेबर इंस्पेक्टर एसएस वाधवा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चरंजीव सिंह, चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा, पैटर्न पुरुषोत्तम महाजन, महासचिव अनिल वोहरा, एमसी कार्डिनेशन के महासचिव सुभाष नारंग मौजूद रहे।

इसी बैठक में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को लेट नाइट तक दुकानों को खोलने की छूट होनी चाहिए। सीबीएम के महासचिव अनिल वोहरा ने कहा कि इलेक्शन वाले दिन पूरी तरह से दुकाने बंद करें और वोट डालें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें