फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने तय किए चाय-कॉफी, पकौड़े समेत 171 वस्तुओं के दाम, प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेंगे

Tue, 12 Mar 2019 10:31 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : File Photo
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान सिरोपा देने-लेने पर इसे वस्तु के रूप में प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। यही नहीं, प्रत्याशी को पहनाए जाने वाले फूलों के हार के दाम भी चुनाव आयोग ने तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


आयोग ने आगामी चुनाव के मद्देनजर 171 वस्तुओं के दाम तय किए गए हैं। जिनका उपयोग प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किया जा सकता है। प्रत्याशी अपनी चुनावी सभाओं और रैलियों के दौरान अगर इन वस्तुओं का उपयोग करते हैं तो इनका खर्च प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जुड़ेगा। 

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा 70 लाख रुपये तक खर्च करने की सीमा तय की है। प्रत्याशी को न सिर्फ अपने खर्च का पूरा रिकार्ड रखना होगा और रिटर्निंग आफिसर के पास जमा कराना होगा, बल्कि तय सीमा से अधिक खर्च प्रत्याशी के चुनाव को खतरे में डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग द्वारा जिन 171 वस्तुओं के दाम तय किए गए हैं, उनमें से प्रमुख वस्तुओं का जिक्र करें तो प्रत्याशी को मिलने वाले सरोपे की कीमत 90 रुपये लगाई जाएगी। इसके अलावा कागज की टोपी की कीमत 2 रुपये और प्रिंटेड टोपी की कीमत 15 रुपये होगी। फूलों के हार की कीमत उनके आकार के हिसाब से 10 और 15 रुपये तय की गई है। आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खाने-पीने की वस्तुओं के दाम भी तय किए हैं। 

इसके तहत, बेसन की बर्फी 200 रुपये किग्रा, खोये की बर्फी 250 रुपये किग्रा., जलेबी 140 रुपये और पकोड़े 150 रुपये प्रति किग्रा. के हिसाब से चुनाव खर्च में जोड़े जाएंगे। भोजन की साधारण थाली का रेट 70 रुपये तय किया गया है। जबकि चाय आठ रुपये और कॉफी 12 रुपये की होगी। प्रत्याशियों द्वारा ट्रांसपोर्ट पर खर्च किए जाने वाले पैसे का हिसाब रखते हुए आयोग ने तय किया है कि बड़ी बस का किराया 4500 रुपये और छोटी बस का किराया 3000 रुपये आंका जाएगा।

रेहड़ी के एक चक्कर का दाम 60 रुपये होगा जबकि चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑटो रिक्शा का खर्च 2000 रुपये प्रतिदिन होगा। इनके अलावा हैवी साउंड सिस्टम का खर्च 5000 रुपये और लाउडस्पीकर व एंप्लीफायर का किराया 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें