पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से हंसराज गोल्डन पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छह राजनीतिक दलों वाले अलायंस के तहत फिरोजपुर सीट सीपीआई के खाते में आई है। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से अलायंस अब तक आठ लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है।
फिरोजपुर से किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने वाले हंसराज पहले प्रत्याशी हैं। हंसराज गोल्डन ने बताया कि वह 2007 में जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह किसान परिवार से आते हैं।
शिअद के तरनतारन जिला प्रधान व गुरिंदर टोनी को नोटिस जारी
आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी तरनतारन ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के तरनतारन जिला प्रधान और खडूर साहिब के गांव डेरा साहिब के गुरिंदर सिंह टोनी को नोटिस जारी कर 24 घंटें में जवाब देने को कहा है।