फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: इंडियन नेशनल लोकदल ने जारी की तीन प्रत्याशियों की सूची, हिसार से सुनैना के नाम पर मुहर

Thu, 18 Apr 2024 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में इनेलो ने प्रत्याशियों की ऑफिशियल लिस्ट जारी कर दी है। इसमें तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। अभय चौटाला का पहले ही कुरुक्षेत्र से नाम घोषित किया गया था, जो अब आधिकारिक तौर पर भी आ गया है। 
विज्ञापन
अभय चौटाला। - फोटो : @AbhaySChautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोकसभा चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, अंबाला से गुरप्रीत सिंह और हिसार से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं जजपा ने भी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की 9 सीटों पर सभी को प्रत्याशियों का इंतजार है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने खाते की सीट कुरुक्षेत्र से काफी पहले प्रत्याशी उतार दिया था। 

Trending Videos

नैना चौटाला, राव बहादुर सिंह, रमेश खटक, राहुल फाजिलपुरिया, नलिन हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
जजपा के पांच प्रत्याशियों की पहली सूची हो चुकी जारी
जननायक जनता पार्टी ने हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम से राहुल यादव फाजिलपुरिया को उतारा है। सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। जजपा ने फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया है। 

ये हैं भाजपा के दस उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में दसों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल से मैदान में उतारा है। करनाल लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा को देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और यहां से संजय भाटिया लोकसभा पहुंचे थे। अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।

हिसार में चौटाला बनाम चौटाला बनाम चौटाला
भाजपा उम्मीदवार रणजीत को टक्कर देने मैदान में जजपा से बहू नैना उतरीं हैं। वहीं इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला को टिकट मिल गई है। इसके अलावा कांग्रेस का प्रत्याशी अभी मैदान में नहीं आया है। 
विज्ञापन

रणजीत सिंह। नैना चौटाला। सुनैना चौटाला। - फोटो : @Ch_RanjitSingh@nainachautala@SunainaChautala
लोकसभा चुनाव में हिसार की सीट पर रोचक मुकाबला होगा। चुनावी मैदान में सगे चाचा ससुर और बहू एक-दूसरे को टक्कर देंगे। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के सामने जजपा ने बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला को उतार दिया है। यह पहला मौका होगा जब लोकसभा चुनाव में चौटाला परिवार के सदस्य आमने-सामने लड़ेंगे। वहीं इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला भी मैदान में आ गई हैं। हिसार के रण में चौटाला बनाम चौटाला बनाम चौटाला होगा।

हिसार लोकसभा सीट पर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का परिवार टकराएगा। भाजपा ने चौधरी देवीलाल के बेटे 78 वर्षीय रणजीत सिंह चौटाला को मैदान में उतारा है। जजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला की पत्नी नैना चौटाला को मैदान में उतार दिया है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां और जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला अपने चाचा ससुर को टक्कर देंगी। बता दें कि नैना चौटाला का मायका आदमपुर के गांव दड़ौली में है। वहीं, सुनैना चौटाला का मायका हिसार जिले के उकलाना के दौलतपुर गांव में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें