फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बंपर मतदान, आंकड़ा 70 फीसदी के पार, हस्तियों ने भी डाले वोट

Mon, 20 May 2019 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मतदान उत्सव का रंग शाम आते-आते फीका पड़ गया। पांच बजे तक चंडीगढ़ में मतदान का प्रतिशत 63.57 दर्ज किया गया। उसके बाद मतदान के बारे में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कोई अपडेट नहीं किया गया।

विज्ञापन


देर रात तक अधिकारी सेक्टर 26 स्थित स्ट्रांग रूम में जुटे रहे थे। हालांकि अधिकारिक सूत्रों ने दावा किया है कि रात तक मतदान का प्रतिशत 70 पार कर चुका था। हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। 

सोमवार सुबह इसकी पुष्टि हो पाएगी कि चंडीगढ़ में कुल कितना मतदान प्रतिशत रहा। दरअसल रात तक कई बूथों में मतदान जारी था। इस वजह से अंतिम आंकड़ा पता नहीं चल सका। साल 2014 में चंडीगढ़ का मतदान प्रतिशत 73.71 था।
विज्ञापन


रविवार को देर रात अधिकारियों ने बताया है कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन कितना बढ़ेगा इस बारे में कह पाना अभी संभव नहीं है। चंडीगढ़ में कुल 36 कैंडिडेट मैदान में थे। प्रमुख मुकाबला भाजपा की किरण खेर और कांग्रेस के पवन बंसल के बीच रहेगा।

चंडीगढ़ में रविवार सुबह छिटपुट गड़बड़ियों के साथ मतदान की शुरुआत अच्छी रही। लगभग सभी बूथों में अच्छी खासी भीड़ दिखी। कुछ बूथों में ईवीएम की गड़बड़ियों की वजह से देरी से मतदान शुरू हुआ।

कहीं 15 मिनट की देरी हुई तो कहीं आधे घंटे की। अधिकारियों की ओर से सुबह के वक्त सुस्ती दिखी, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तेजी आना शुरू हुई। हर बार की तरह कुछ वीवीआईपी सेक्टरों के पोलिंग बूथों में दोपहर बाद सन्नाटा छाया था। 

Trending Videos
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
इसके उलट पेरीफेरी के इलाकों में मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा। इन इलाकों के लगभग सभी बूथों में सुबह से लेकर शाम तक लाइनें लगी रहीं। शहर के सभी वीवीआईपी ने भी अपने परिवार के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इनमें मुख्य रूप से पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज कुमार परिदा, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम सहित तमाम हस्तियां शामिल थीं।

पोलिंग पार्टियां भी स्ट्रांग रूम में देरी से पहुंचीं
चंडीगढ़ में कई बूथों में रात साढ़े आठ बजे तक मतदान जारी रहा। इनमें प्रमुख रूप से धनास और डड्डूमाजरा के बूथ शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक धनास के बूथ नंबर 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66 और डड्डूमाजरा के बूथ नंबर 43, 44, 45, 46, 47, 48 में मतदान रात तक जारी रहा। इस वजह से पोलिंग पार्टियां भी स्ट्रांग रूम में देरी से पहुंचीं। हालांकि इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। वहां से किसी भी झड़प की खबर नहीं आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें