फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं छह बार संसद पहुंचने वाली देश की एक मात्र महिला, इस अभिनेता ने रोका था 'विजय रथ'

Sat, 18 May 2019 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबंस कौर भिंडर
विज्ञापन

गुरदासपुर से सांसद रहीं स्वर्गीय सुखबंस कौर भिंडर के नाम छह बार संसद पहुंचने का रिकॉर्ड है। सुखबंस एक मात्र महिला सांसद है, जो लगातार पांच बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा और एक बार राज्यसभा से सांसद बनीं। 1952 से लेकर 1971 तक यह सीट हमेशा कांग्रेस के खाते में रही थी। इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए चुनाव में यहां जनता पार्टी से यज्ञ दत्त शर्मा सांसद बने। 

विज्ञापन


इसके बाद सुखबंस को कांग्रेस ने उतारा और लगातार पांच बार 1980, 1985, 1989, 1992 और 1996 में लोकसभा तक पहुंचीं। भाजपा एवं अन्य दलों की लगातार हार के बाद इस सीट को लेकर सभी पार्टी मंथन कर रही थी। कांग्रेस के सुखबंस के मुकाबले में भाजपा ने 1998 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना को उतारा। स्टारडम काम कर गया और लगातार तीन बार विनोद खन्ना सांसद चुने गए।

1980 के चुनाव में सुखबंस कौर को 58.52 फीसदी वोट मिले थे जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी जनता पार्टी के उम्मीदवार पीएन लेखी को 23.07 फीसदी मिले थे। 1985 में यहां भारतीय जनता पार्टी ने सुखबंस के मुकाबले में बलदेव प्रकाश और शिरोमणि अकाली दल ने आईबी दास को उतारा था। इस बार कांटे के मुकाबले में 37.97 फीसदी वोट लेकर सुखबंस जीत गई। अन्य दो को करीब 30-30 फीसदी वोट मिले थे।
विज्ञापन


1989 में कांग्रेस की सुखबंस को 40.52 फीसदी, भाजपा और शिअद के उम्मीदवारों को करीब 25-25 फीसदी वोट मिले थे। 1992 में सुखबंस को 51.02 फीसदी और 1996 में 35.29 फीसदी वोट मिले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें