मैं हलके के लोगों के प्यार की लाज रखूंगा। हलके के बहुपक्षीय विकास के लिए यादगारी काम करूंगा। उनकी जीत लोगों के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। देश की जनता ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के हक में खड़े होकर यह साबित कर दिया है कि देश के लोग अब लुभावने वादों को महत्व नहीं देते बल्कि काम करने वाली पार्टी के हाथ में ही देश का भविष्य समझते हैं। - सन्नी देओल
यह मोदी की नीतियों की जीत है। मोदी मैजिक ने अपना प्रभाव दिखाया है। मोदी सरकार के पांच साल के स्वच्छ शासन में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। न तो मोदी पर और न ही मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर। मोदी सरकार की ओर से पूरे पांच साल जन-समर्थक नीतियों पर, विशेष रूप से किसानों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया जिससे यह बहुत बड़ी जीत हुई है। हमारी हार्दिक इच्छा थी मोदी फिर से आएं और यह सच हो गया है। -विजय सांपला केंद्रीय राज्य मंत्री
यह चौंकाने वाला है। मैं इस तरह के बुरे परिणाम की उम्मीद नहीं कर रही था। मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करे और विशेष रूप से इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करे क्योंकि यहीं से मैं खुद सांसद रही हूं और केंद्र सरकार में मंत्री भी बनी थी। ऐसी हार हुई है कि मैं वास्तव में दुखी हूं। यह अंतर कुछ अप्रत्याशित है। -संतोष चौधरी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री