फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं संजय भाटिया, जिन्होंने दर्ज की देश की सबसे बड़ी जीत, पहली बार लड़े चुनाव

Fri, 24 May 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
संजय भाटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 मतों के अंतर से मात दी। यह करिश्मा इस पहले प्रीतम मुंडे ने पिछले लोकसभा चुनाव में किया था। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


देश में वह प्रीतम मुंडे के बाद लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक अंतर से जीतने वाले दूसरे प्रत्याशी बन गए हैं। उन्हें कुल 909432 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोट से हराया। इससे पहले गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे ने 6.96 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। संजय भाटिया करनाल लोकसभा से 18 वें सांसद चुने गए हैं।

विज्ञापन

संजय भाटिया - फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल ने फोन कर दी बधाई : जय भाटिया की इतने बड़े अंतर से जीत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल और पानीपत के लोग उनकी जीत से उत्साहित हैं। दोपहर करीब दो बजे संजय भाटिया करनाल रवाना हो गए थे। 

ये रहे करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद -
1952-57- वीरेंद्र कुमार सत्यवती -कांग्रेस
1957-62-सुभद्रा जोशी -कांग्रेस
1962-67- स्वामी रामेश्वरानंद -जनसंघ
1967-71- माधोराम शर्मा-कांग्रेस
1971-77- माधोराम शर्मा-कांग्रेस
1977-80- मोहिंद्र सिंह लाठर-जनता पार्टी
1977-80- भगवत दयाल शर्मा-जनता पार्टी
1980-84- पंडित चिरंजी लाल शर्मा-कांग्रेस
1984-89- पंडित चिरंजी लाल शर्मा-कांग्रेस
1989-91-पंडित चिरंजी लाल शर्मा-कांग्रेस
1991-96-पंडित चिरंजी लाल शर्मा-कांग्रेस
1996-98- आईडी स्वामी-भाजपा
1998-99- भजन लाल-कांग्रेस
1999-04- आईडी स्वामी-भाजपा
2004-2009- अरविंद शर्मा-कांग्रेस
2009-2014- अरविंद शर्मा-कांग्रेस

2014-2019 -अश्विनी चोपड़ा-भाजपा 
2019 में अब - संजय भाटिया-भाजपा

यहां के नौ विधानसभा सीटें भाजपा के कब्जे हैं। वहीं करनाल में साथ-साथ पानीपत में भी बीजेपी की अच्छी पकड़ है। संगठन की मजबूत और सभी विधायकों ने अपनी ताकत झोंक रही है। 51 साल के संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह मौजूदा समय में भाजपा के महामंत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें