फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, क्या घर का राज बताने पर गुरु को डांट रहे हैं नामदार

Tue, 14 May 2019 12:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘जो हुआ सो हुआ’ पर राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। बठिंडा में शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के समर्थन में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि क्या नामदार ने घर के राज बाहर बताने पर अपने गुरु को डांटा। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कब तक दंगा पीड़ितों के जख्मों पर कांग्रेस नमक छिड़कती रहेगी। 

विज्ञापन


राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि नामदार को शर्म आनी चाहिए कि कांग्रेस के नेता ऐसी घटिया बयानबाजी कर सिखों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। कांग्रेस ने दंगों के 35 साल बाद भी पीड़ितों को इंसाफ नहीं दिया।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से 84 दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए 2014 में वादा किया था। उन्होंने इस वादे को पूूरा किया। जो बाकी आरोपी बचे हैं, उनको भी जल्द जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

बठिंडा में पीएम मोदी की जनसभा
मोदी ने दावा किया कि देश में छह चरणों के दौरान विभिन्न राज्यों में हुआ मतदान एनडीए के हक में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में 50 सीटें हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मोदी ने मंच से कहा कि कैप्टन सरकार पंजाब में किसान खुदकुशी रोकने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्ज माफी के नाम पर किसानों से ठगी कर रही है और कर्ज माफी का झूठा वादा कर किसानों के साथ धोखा कर रही है। एनडीए सरकार ने धान समेत दो दर्जन फसलों का एमएसपी तय किया। उन्होंने कहा कि लोग गलती माफ कर सकते पर धोखा नहीं। मोदी ने कहा कि 2022 तक देश के किसानों की आमदन दोगुनी हो जाएगी। 
विज्ञापन

बार्डर एरिया में कांग्रेस आतंकियों और पत्थरबाजों को देना चाहती है लाइसेंस 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी ढकोसला पत्र में देश के लोगों के साथ बड़ा धोखा कर बार्डर एरिया में आतंकियों और पत्थरबाजों को लाइसेंस देना चाहती है। इसके चलते कांग्रेस बार्डर एरिया के किसानों और वहां पर ड्यूटी करने वाले जवानों के साथ धोखा करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने गंभीर आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को बडे़ पद देकर नवाजा है। अपने 18 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने के लिए एनडीए की तरफ से बडे़ स्तर पर काम किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें