फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: टकसालियों और 'आप' में नहीं बनी बात, तो अब 'दंगल' में अकेले ही उतरेगी पार्टी

Mon, 18 Mar 2019 02:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकाली दल टकसाली
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) और आम आदमी पार्टी के बीच आखिर बात बन ही नहीं सकी। औपचारिक तौर पर टकसाली दल के सीनियर नेता सेवा सिंह सेखवां ने इसका एलान कर दिया। सेखवां ने कहा कि अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। बीर दविंदर सिंह आनंदपुर साहिब और जनरल जेजे सिंह खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार होंगे। बाकी उम्मीदवारों पर बाद में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


आप पहले ही कह चुकी थी कि वह आनंदपुर साहिब से अपने प्रत्याशी नरिंदर शेरगिल को नहीं हटाएगी। लेकिन सूत्र बताते हैं कि आनंदपुर साहिब सीट ही गठबंधन न होने का कारण नहीं थी, कुछ और बातों पर भी सुई अड़ गई थी। टकसालियों ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर आप का देश भर में कहीं भी कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ तो पंजाब में यह गठबंधन टूट जाएगा। दिल्ली में आप और कांग्रेस का गठबंधन होने की चर्चाएं चल रही हैं।

आप के लिए दिल्ली ज्यादा अहम है। आप की पूरी चुनावी मुहिम पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध पर टिकी है। आप की शर्त थी कि गठबंधन होने की स्थिति में टकसाली भी उतने ही पुरजोर ढंग से मोदी के खिलाफ बोलें। लेकिन टकसाली दल के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने इससे साफ इंकार कर दिया था। ब्रह्मपुरा का कहना था कि उनकी पार्टी का भाजपा या मोदी से कोई विरोध नहीं है। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन की बात खत्म करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें