फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः इनेलो ने पूछा- हरा और भगवा रंग एक कर दें, तो बजीं तालियां...भाजपा का साफ इंकार

Sun, 17 Mar 2019 10:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
कर्ण चौटाला
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्ण चौटाला ने अपने दादा व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी पढ़कर बूथ स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों से राय जानी कि क्या अब हरा और भगवा (इनेलो और भाजपा) रंग को एक कर दिया जाए? इस पर पदाधिकारियों ने ओपी चौटाला के नाम का नारा लगाते हुए तालियां बजाकर समर्थन दे दिया। उधर, देर शाम भाजपा ने प्रदेश में किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार कर दिया। भाजपा का कहना है कि वह अकेले दम पर प्रदेश की दसों सीटें जीतने में सक्षम है।
विज्ञापन


वहीं पार्टी पदाधिकारियों का जोरदार समर्थन मिलने के बाद कर्ण चौटाला ने कहा कि अगर आप सहमत हैं तो दादा इसे एक कर देंगे, इसकी चिंता न करें। ओपी चौटाला का संदेश पढ़ते हुए कर्ण ने कहा कि भगवान राम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था, मगर आपने तो 15 वर्ष का वनवास काट लिया। अब आपका रामराज्य लाकर दिया जाएगा। कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की तारीफ की। कर्ण ने कहा कि आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी मजबूती से खड़ी है। यह अहसान न कभी मैं भूला पाऊंगा और न ही परिवार को भूलने दूंगा।
Trending Videos
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने की गठबंधन की वकालत

कर्ण चौटाला के चिट्ठी पढ़ने के बाद जितने भी पदाधिकारी मंच पर सुझाव रखने आए, उनमें से अधिकतर ने भाजपा के साथ इनेलो का गठबंधन किए जाने की वकालत की। एक महिला पदाधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पीएम मोदी के साथ गठबंधन हो गया तो इनेलो की नैया पार लगने से कोई नहीं रोक सकता।

कर्ण चौटाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्ण को इनेलो की युवा इकाई का राष्ट्रीय प्रभारी तथा भिवानी जिले से संबंध रखने वाले नरेंद्र राज गागड़वास को सहप्रभारी बनाया गया है।

हम तो इनेलो की चिट्टी पहले ही कूड़ेदान में फाड़कर फेंक चुके हैं। अब वह अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं। हमें किसी की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है।
- सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें