फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर: पाक का दावा- 31 अगस्त तक पूरा हो जाएगा काम, दी निर्माण कार्य की जानकारी

Sun, 17 Mar 2019 09:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
करतारपुर साहिब
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण कर रही पाकिस्तान पंजाब सरकार के अधिकारियों ने एक नया वीडियो जारी करके दावा किया है कि उनकी तरफ का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। कॉरिडोर का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियर आसिफ अली ने वीडियो में बताया कि डेवलपमेंट ऑफ करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत शुरू किया गया निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

विज्ञापन


तीन शिफ्टों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। रावी दरिया पर बनाए जाने वाले पुल के सभी फाउंडेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के आसपास बनाए जाने वाले भवनों को रावी नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से बचाने के लिए एक छोटा बांध भी बनाया जा रहा है। इस बांध का निर्माण 21 अगस्त तक पूरा हो जाने की संभावना है।

रावी नदी पर बनाए जाने वाले पुल का काम 40 फीसदी पूरा हो गया है। जिन स्तंभों पर पुल का निर्माण किया जाना है, उनका काम पूरा हो गया है। अब इस पुल पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

सड़क पर डल चुकी है मिट्टी

वीडियो में बताया गया कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा से लेकर भारतीय सीमा तक एक किमी लंबी सड़क बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम पूरा कर लिया गया है। रावी नदी के ऊपर बनाए जाने वाले पुल का काम जब पूरा होगा, तब इस सड़क में बजरी और तारकोल डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क का निर्माण भी 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। पाकिस्तान सीमा के साथ बनाए जाने वाले टर्मिनल का काम 31 जुलाई तक पूरा होगा। पाकिस्तान सरकार की ओर से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से लेकर बॉर्डर व सरायों तक कुल 6.42 किमी लंबे रास्ते का निर्माण किया जाना है।

पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य और भारत की ओर से शुरू किए जाने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी देने के लिए दोनों देशों के विशेषज्ञ 19 मार्च को डेरा बाबा नानक में मिलकर एक दूसरे से जानकारी साझा करेंगे। 14 मार्च की बैठक में भारत द्वारा दिए गए सुझावों पर भी चर्चा की जानी है।
विज्ञापन

14 मार्च को हुई थी दोनों देशों की बैठक

गौरतलब है कि 14 मार्च को अटारी सीमा पर स्थित आईसीपी में भारत-पाकिस्तान अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि 30 सितंबर तक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अब तक भारत की तरफ से काम शुरू नहीं किया गया है। जहां कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है, वहां अभी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 नवंबर 2018 को करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का नींव पत्थर रखा था। भारत की तरफ से 26 नवंबर 2018 को नींव पत्थर रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें