फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सभी दलों के लिए फरमान, गलती से भी न करें सेना के शौर्य का इस्तेमाल, होगी कार्रवाई

Sun, 17 Mar 2019 02:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में ताल ठोंकने वाली सभी पार्टियों के नेताओं और प्रत्याशियों को चुनाव आयोग ने सचेत किया है। फरमान है कि भूलकर भी सेना के शौर्य का इस्तेमाल न करें। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके दुश्मन को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन


इंडियन एयरफोर्स के इस साहसी कारनामे को अगर किसी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भुनाने की कोशिश की तो उस पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। इस संदर्भ में मुख्य चुनाव अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में आयोग के जो दिशा-निर्देश हैं, उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दल को अधिकार नहीं दिया जाएगा कि वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण करे।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सेना के शौर्य और पराक्रम का इस्तेमाल चुनाव में नहीं होने देंगे। सेना की, सेना के शौर्य से जुड़ीं तस्वीरें और पुलवामा में शहीद हुए जवानों की फोटो या एयर स्ट्राइक से जुड़े साक्ष्य वोट मांगने के लिए प्रयोग नहीं किए जा सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय इसको लेकर स्पेशल टीमें भी तैनात करने जा रहा है, जो चुनाव आचार संहिता के साथ विशेष तौर पर इस प्रकरण पर खास निगाह रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें