फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री हरसिमरत कौर का बड़ा बयान, बोलीं- पाक की भाषा बोल रहे राहुल गांधी, नवजोत सिद्धू हैं एजेंट

Wed, 13 Mar 2019 05:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी अब पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अगर पंजाब का बंटवारा हुआ, तो इसके लिए जवाहर लाल नेहरु जिम्मेदार हैं। सिखों को रोकने के लिए और उनकी हिम्मत तोड़ने के लिए जवाहर लाल नेहरु ने पंजाब के टुकड़े किए। फिर इंदिरा गांधी आईं और उन्होंने गोल्डन टेंपल पर हमला कराया। इसमें हजारों सिखों की जान चली गई। फिर राजीव गांधी आए और उन्होंने राजनीतिक कारणों से सिखों का नरंसहार किया। अब राहुल गांधी आए हैं और वे पूरी तरह से पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन

 


 

मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 1984 के सिख दंगों के मामले में न्याय मिल चुका है। करतारपुर कॉरिडोर के लिए काम शुरू हो गया है। इसलिए मैं सिखों से अपील करती हूं कि पूरा समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हो, ताकि उन्हें जिताया जा सके। मैं भरोसे से कह सकती हूं कि कांग्रेस और गांधी परिवार इसे रास्ते से भटकाने की कोशिश करेंगे।
 


 
विज्ञापन

मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू दावा करते हैं कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाक पीएम इमरान खान ने अपना काम किया। उन्हें इमरान खान का काम दिखा, अपनी सरकार का काम नहीं दिखा। कॉरिडोर के प्रस्ताव को कैबिनेट में किसने पास किया? नवजोत सिद्धू पाक एजेंट हैं, वे जो चाहते हैं कह सकते हैं। उन्हें पाकिस्तान की तरफ से बोलना भी चाहिए।
 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें