फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः 19 मई को मतदान करें और ब्रांडेड सामान पर डिस्काउंट पाएं, स्पेशल ऑफर देखिए

Sun, 21 Apr 2019 01:47 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
आगामी 19 मई को वोट डालने जा रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए खास होने वाला है। वोट डालने के बाद ब्रांडेड सामान पर डिस्काउंट पा सकते हैं। अंगुली में लगी स्याही दिखाएं और शहर के सबसे पॉश इलाके सेक्टर 17 में बनी दुकानों से 10 से 20 प्रतिशत तक खरीददारी में डिस्काउंट लीजिए।
विज्ञापन


खास बात यह है कि छूट सभी ब्रांडेड सामान पर पहले से चल रही छूट के अतिरिक्त मिलने वाली है तो इस बार फटाफट पोलिंग बूथ पर वोट डालकर आइए और बैग, पर्स से लेकर जींस, शर्ट और टीशर्ट समेत अपने शौक का मनपसंद सामान प्लाजा से भारी छूट पर खरीदिए। बता दें कि यहां पर पहले से ही कई ब्रांडेड सामानों पर 30 से 40 प्रतिशत तक छूट चल रही है।

चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासन के साथ शहर के आम व्यापारी भी आगे आ गए हैं। सेक्टर 17 प्लाजा के व्यापारियों ने पहली बार चुनाव में बड़ी पहल करते हुए वोट डालने वाले मतदाताओं को सभी ब्रांडेड सामानों पर भारी डिस्काउंट देने का फैसला किया है। व्यापारियों की मानें तो उनकी देश के प्रति यह एक पहल है, जिससे लोग अपने अधिकारों को समझेंगे और वोट डालकर चुनावी महापर्व के भागीदार भी बनेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सभी प्रकार के सामानों पर मिलेगी छूट

प्लाजा में डिस्काउंट ऑफर 19 मई से 25 मई तक चलेगा। इसके लिए आपको वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखानी होगी। इसके बाद आप अपने मनपसंद सामान पर डिस्काउंट पा सकते हैं। यहां पर पर्स, बेल्ट बैग सहित सभी प्रकार के मेल व फीमेल के छोटे से बड़े सभी प्रकार के कपड़े लिए जा सकते हैं। व्यवसायी राज बंसल कहते हैं कि पहले से ही यहां पर लगभग सभी सामानों पर डिस्काउंट चल रहा है। ऐसे में वोट डालने वाले लोगों को यह डिस्काउंट पहले से चल रही छूट के अलावा मिलेगा। बस इसके लिए वोटर को अपनी अंगुली में लगी स्याही को दिखाना होगा।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
प्रोगेसिव ट्रेडर्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट संजीव चड्डा ने बताया कि जो युवा पहली बार वोट डालकर आएंगे, उन्हें 20 प्रतिशत और अन्य सभी को 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह ऑफर पहले से चल रहे विभिन्न सामानों के ऑफर के अतिरिक्त होगा। युवाओं को प्रेरित करने के लिए हम लोग उन्हें अधिक डिस्काउंट दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें