फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और आप से गठबंधन कर जजपा ने रोहतक में प्रत्याशी नहीं उतारा, तो जानिए क्या करेगी भाजपा

Thu, 18 Apr 2019 11:29 AM IST
खुशबू गोयल विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कांग्रेस, जजपा और आप के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर भाजपा की कड़ी निगाह है। अगर गठबंधन करके जजपा ने रोहतक में प्रत्याशी नहीं उतारा तो बीजेपी को रणनीति बदलनी पड़ेगी। क्योंकि पार्टी के रणनीतिकार मानकर चल रहे हैं कि प्रत्याशी अरविंद शर्मा की जीत के लिए जितना जरूरी गैर जाट वोट बैंक का एकजुट होना है, उतना ही जरूरी जाट वोट बैंक का बंटना है।
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा की निगाह अब जजपा के बाद इनेलो प्रत्याशी पर आकर टिक गई है। सियासी हलकों में चर्चा रही कि बुधवार देर रात दिल्ली से कांग्रेस, जजपा व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि अजय चौटाला के पैरोल पर बाहर आने के बाद केजरीवाल व अजय चौटाला की कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा हो चुकी है।

बुधवार को राहुल गांधी केरल गए हुए थे। उनके देर रात तक दिल्ली लौटने की संभावना है। ऐसे में बुधवार देर रात या वीरवार सुबह गठबंधन को लेकर फैसला हो सकता है। यही कारण है कि जजपा व आप गठबंधन ने प्रत्याशियों की घोषणा टाल दी है। जबकि कांग्रेस ने सोनीपत, हिसार, करनाल व कुरुक्षेत्र सीट पर प्रत्याशी की घोषणा रोक रखी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

इनेलो की राठी पर दांव की तैयारी

इनेलो की तरफ से बुधवार को अंबाला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, करनाल व फरीदाबाद से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी-महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र सीट पर अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि रोहतक के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल खुद या बेटे संचित नांदल को चुनाव लड़वाने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर दाव लगा सकती है। क्योंकि राठी 2009 में भाजपा-इनेलो गठबंधन की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

नवीन जयहिंद के चुनाव लड़ने की संभावना कम
अगर कांग्रेस, जजपा व आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होता है तो आप को ज्यादा से ज्यादा एक या दो सीट मिलेंगी। रोहतक से कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा को उतार चुकी है। ऐसे में उनकी करनाल से चुनाव लड़ने की संभावना है। अगर समझौता होता है तो नवीन जयहिंद करनाल से भी इनकार कर चुके हैं। क्योंकि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका फोकस लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव पर है, जो अक्तूबर में इसी साल होंगे।  

आप नेता कर रहे कांग्रेस, जजपा से गठबंधन की संभावनाओं की पुष्टि
आम आदमी पार्टी के एक बड़े नेता ने कहा कि गठबंधन लगभग तय हो चुका है। हालांकि, आखिरी मुहर राहुल गांधी लगाएंगे। राहुल बुधवार को केरल गए हुए थे। उनके देर रात वापस लौटने की संभावना है। देर रात या सुबह गठबंधन के होने या न होने का फैसला हो सकता है। उधर, जजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर मंथन चल रहा है। फाइनल करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। उधर, कांग्रेस का कोई भी नेता इस बारे में बात नहीं कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें