फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलते ही आईएएस बृजेंद्र सिंह ने मांगा वीआरएस, बीरेंद्र सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश

Sun, 14 Apr 2019 02:27 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए टिकट मिलते ही बृजेंद्र सिंह ने वीआरएस मांग लिया है। वहीं पिता बीरेंद्र सिंह ने भी इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को भाजपा की ओर से हिसार से मैदान में उतारा गया है। बृजेंद्र आईएएस ऑफिसर हैं। चुनाव टिकट मिलते ही बृजेंद्र ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं बृजेंद्र के पिता केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राजनीति ने रिटायर होने का फैसला लिया है और इसके लिए वे अपने सभी पदों से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा हाईकमान को पत्र लिख दिया है। कहा जा रहा है कि परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे का दांव चला है। बीरेंद्र सिंह इस समय कैबिनेट में मंत्री और राज्यसभा सदस्य हैं।
 


 
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह बोले...

इस्तीफे के पेशकश करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब भाजपा चुनाव के लिए मैदान में उतरती है, तो वह राजवंशीय शासन का विरोध करती है। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मेरे बेटे बृजेंद्र को चुनाव टिकट मिलता है तो मैं राज्यसभा और केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही राजनीति से रिटायरमेंट ले लूंगा। अब टिकट मिल गया है, इसलिए मैंने अमित शाह को पत्र लिख दिया है। अब पार्टी जो फैसला करे, मैं तैयार हूं।
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें