फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजों से पहले प्रत्याशी ऐसे बिता रहे हैं दिन, कोई खेल रहा है कैरम तो कोई लूडो में व्यस्त

Tue, 21 May 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/फिरोजपुर/चंडीगढ़
विज्ञापन
शिअद-भाजपा प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद सोमवार ज्यादातर प्रत्याशियों के साथ पार्टी वर्कर ने राहत की सांस ली। दिन भर पार्टी नेता वोट प्रतिशत को लेकर गणित बैठाते देखे गए। वही कुछ नेताओं ने अपना ज्यादातर समय परिवार को दिया। अब सभी लोगों को नजर 23 मई को होने वाली मतगणना पर है। उस दिन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर आएगा। 

विज्ञापन


पीडीए प्रत्याशी और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने सोमवार का दिन अपने वर्करों के साथ बातचीत कर रहे है। इस दौरान एक बार वह ईवीएम स्ट्रांग रूम का चक्कर लगाने भी गए। इसके बाद वह अपने दफ्तर पहुंचे और यहां पर उनके मिलने आए लोगों की समस्याओं को सुनते रहे। 

पीडीए प्रत्याशी और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : अमर उजाला
वही शिअद-भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल ने अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिताया। चुनाव प्रचार के चलते वह कई दिनों से अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट तक नहीं कर पाए थे। ऐसे में सोमवार की सुबह अपने परिवार के साथ ब्रेकफास्ट किया। 

वही कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू भी सोमवार अपनी चुनावी थकान मिटाते दिखे। इतने दिन परिवार को समय नहीं दे पाने की भरपाई दिन भर परिजनों के साथ रह कर की। वही अपने बच्चों के साथ लूडो खेलकर अपना समय बिताया। आप प्रत्याशी प्रोफेसर तेजपाल सिंह ने दिन की शुरूआत परिवार को समय देकर की। इसके बाद वह सीधे अपने चुनावी दफ्तर पहुंचे।

शिअद-भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर गरेवाल - फोटो : अमर उजाला
यहां कुछ देर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जालंधर से शिअद भाजपा प्रत्याशी चरणजीत सिंह अटवाल भी सोमवार को  दिन परिवार के साथ बिताया। मॉडल लुधियाना स्थित उन्होंने अपने परिवार के साथ रहे। इस दौरान बीच-बीच में पार्टी वर्करों से मुलाकात का दौर चलता रहा।
 
जीत की हैट्रिक लगाएंगे : घुबाया
कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने सोमवार को अपने निवास पर वर्करों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। समर्थकों ने पक्की जीत का विश्वास दिलवाया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरजिंदर सिंह काका ने सारा दिन अपने परिजनों के साथ बिताकर चुनावी थकावट दूर की।

कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
शेर सिंह घुबाया ने अपने विधायक बेटे दविंदर सिंह घुबाया और वर्करों से हलके में हुए मतदान की फीडबैक ली। घुबाया ने दावा किया कि उनकी जीत निश्चित है और वे अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे। चुनाव में उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिला है। पंजाब में कांग्रेस तेरह सीटें जीतेगी। पूरे देश में जो एग्जिट पोल दिखाए जा रहे है वे गलत हैं। 

पीडीए के प्रत्याशी हंस राज गोल्डन ने कहा कि पूरे हलके की जनता ने उनका साथ दिया है। वह हलके की जनता का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हलके के लोगों के संपर्क में रहेंगे। मतगणना के बाद लोगों का धन्यवाद करने भी गांव-गांव जाएंगे।

धवन का दिन परिवार तो शाम कार्यकर्ताओं संग गुजरी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन - फोटो : अमर उजाला
मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन ने सोमवार का दिन परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ बिताया। कहा कि काफी लंबे अंतराल के बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ बैठे और काफी समय गुजारा।

धवन ने बताया कि वह कभी दोपहर के समय नहीं सोते हैं, लेकिन सोमवार के दिन उन्होंने 2 घंटे आराम किया। शाम के समय आप कार्यकर्ताओं का धवन के घर आना शुरू हो गया। धवन देर शाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते दिखे।

कार्यकर्ताओं संग बैठक कर धवन ने चुनावों का आकलन किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में कोई मोदी लहर नहीं है और वह जीत रहे हैं। धवन ने कहा कि लोग उनसे चुनाव के पहले और बाद में भी बिना किसी अप्वाइंटमेंट के मिलते हैं।

जबकि दूसरी ओर सांसद किरण खेर से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है, उसके बाद भी अगर कोई मिलने जाता है तो उसे बेइज्जत कर भेजा जाता है। धवन ने कहा कि आप के कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से काम किया और जनता ने काफी प्यार दिया है। दो दिन की बात है, 23 मई को सब कुछ साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन

बंसल ने बच्चों के साथ की मस्ती, कैरम खेला

कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल - फोटो : अमर उजाला
चुनाव निपटा तो प्रत्याशियों को परिवार के साथ समय बिताने का समय मिला। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल सोमवार को रिलैक्स नजर आए। सुबह पांच बजे सोकर उठे। इसके बाद दोनों बेटों अमित और मनीष व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर चाय पी।

बंसल ने बताया कि पूरे डेढ़ महीने बाद परिवार के साथ यह पल आया है। ड्राइंग रूम में बंसल ने अपने पोता और पोती के साथ खूब मस्ती की। उनके साथ कैरम खेला। बंसल बोले-वह बच्चों के साथ काफी वक्त बिताते हैं। इनके साथ खेलकर नई स्फूर्ति आ जाती है। चुनावी चक्कर में यह छूट गया था। सुबह 10 बजे बंसल ने परिवार के साथ ही नाश्ता किया। 

12 बजे कार्यकर्ताओं से मिलकर लिया फीडबैक
परिवार के साथ समय बिताने के बाद बंसल कोठी पर कार्यकर्ताओं से मिले। लॉन में बने टेंट में बैठकर बंसल ने चुनावी हालात पर चर्चा की। उन्होंने शहर का फीडबैक लिया। एक घंटे तक कार्यकर्ता उनसे मिलने आते जाते रहे।

इसके बाद एक बजे बंसल एक भोग में शामिल होने के लिए निकल गए। वहां से लौटकर दो बजे लंच किया। इसके बाद आराम करने चले गए। शाम को फिर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें