फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बोले-प्रदेश में भाजपा के प्रति प्रो कैम्बैंसी, एग्जिट पोल ने लगाई मोहर

Tue, 21 May 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/महम (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के प्रति प्रो कैम्बैंसी का माहौल है। इस पर तमाम एग्जिट पोल ने भी अपनी मुहर लगा दी है। 23 मई को पार्टी की सोच के तहत ही सभी 10 सीटों पर जीत मिलेगी।

विज्ञापन


वे सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय की मीटिंग से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद सीएम ने सभी 10 प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट ली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट व एडवोकेट वेदपाल के साथ एक-एक लोकसभा सीट की समीक्षा की।

बैठक में करनाल से प्रत्याशी संजय भाटिया, रोहतक प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी धर्मबीर सिंह, कुरुक्षेत्र प्रत्याशी नायब सिंह सैनी, सोनीपत प्रत्याशी रमेश चन्द्र कौशिक, सिरसा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक महिपाल ढांडा, वीरकुमार यादव, अरविंद यादव समेत सभी लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा संयोजक-सह संयोजक से सीएम ने प्रत्येक विधानसभा अनुसार फीडबैक लिया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फीडबैक में संगठनात्मक लक्ष्यों की पूर्ति से लेकर विरोधी प्रत्याशियों से मुकाबले के लिए अपनाई गई रणनीति की भी जानकारी ली। उन्होंने लोकसभा स्तर पर काम करने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश की सभी सीटों को जीत कर पार्टी को केंद्रीय स्तर पर मजबूत करने जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी पन्ना प्रमुख स्तर पर हुए काम की समीक्षा की। लोकसभा प्रभारियों ने बताया कि पन्ना प्रमुख इस लोकसभा चुनाव में अहम कड़ी के तौर पर काम कर रहे थे, जिससे विरोधी दलों द्वारा भ्रामक प्रचार का करारा जवाब दिया गया।

विज्ञापन

शहीद के परिजनों से मिले सीएम, गांव में बनेगा पार्क 

मीटिंग से पहले सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए संदीप सिंह के घर बलंबा गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद परिवार को प्रोटोकॉल अनुसार मान सम्मान देने व उनकी स्मृति में गांव में पार्क बनवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो भी प्रोटोकॉल होगा उसके अनुसार परिवार की पूरी मदद की जाएगी और शहीद के सम्मान के लिए जो प्रकिया होगी, उसे पूरा करेंगे। इ

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी मिले शहीद परिवार से 
पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा व विधायक आनंद सिंह दांगी ने भी शहीद संदीप के घर पहुंचकर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश वीर सैनिकों द्वारा दी जा रही शहादत को नहीं भूला सकता। सैनिकों की बदौलत ही देश के लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि वे तथा उनकी पूरी पार्टी शहीद परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ी है। 

विरोधियों पर भारी पड़ा भाजपा का चुनाव प्रबंधन : बराला 
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने लोकसभा चुनाव को लेकर गठित प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन कमेटी की दोपहर मीटिंग ली। बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का चुनाव प्रबंधन विपक्षी दलों पर भारी पड़ा। पार्टी अधिक से अधिक लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि पूरी टीम को एकजुटता और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की गति को विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें